फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taliban said if india sent army in afghanistan then it will not good

तालिबान की धमकी : भारत ने सेना भेजी तो अच्छा नहीं होगा, विकास कार्यों को भी सराहा

Sun, 15 Aug 2021 01:16 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दोहा।
एजेंसी, दोहा। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 Aug 2021 01:16 AM IST
सार

  • प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने भारत द्वारा अफगानिस्तान में कराए गए विकास कार्यों की सराहना भी की
  • शाहीन ने कहा- दूतावासों या राजनयिकों को हमसे कोई खतरा नहीं है 

विज्ञापन
taliban said if india sent army in afghanistan then it will not good
Suhail Shaheen - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में 19 प्रांतों पर कब्जा कर तेजी से काबुल की तरफ बढ़ रहे तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन ने एक तरफ देश में भारत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की है और दूसरी तरफ उसे धमकी भी दी है।

विज्ञापन


शाहीन ने कहा, देश के बांध और बुनियादी ढांचागत कार्यों में भारत के सहयोग की प्रशंसा करते हुए धमकाया कि यदि भारत ने अफगानिस्तान में सेना भेजी तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन


तालिबान प्रवक्ता ने कहा, हम अफगानिस्तान में किए गए हर काम की सराहना करते हैं। यह देश के विकास, पुनर्निर्माण और लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि के लिए है। भारत पहले भी अफगानों की मदद करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी साक्षात्कार में जब उनसे पूछा गया कि क्या तालिबान भारत को आश्वस्त कर सकता है कि उसके खिलाफ अफगान की धरती का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा? तो शाहीन ने कहा कि हमारी एक सामान्य नीति है कि हम किसी को भी पड़ोसी देशों सहित किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

शाहीन ने धमकी भरे लहजे में कहा, यदि वे (भारत) सैन्य रूप से अफगानिस्तान आते हैं और उनकी मौजूदगी होती है, तो मुझे लगता है कि यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने अन्य देशों के सेना का हश्र देखा है, इसलिए यह उनके (भारत) लिए एक खुली किताब है।

भारत नहीं देगा मान्यता
भारत का रुख स्पष्ट रहा है कि वह अफगानिस्तान में ताकत के बल पर बनी सरकार को मान्यता नहीं देगा। भारत के अलावा जर्मनी, कतर, तुर्की और कई अन्य देशों ने अफगानिस्तान में हिंसा और हमले तुरंत रोकने की अपील की है। ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, अमेरिका और कई देश पहले ही अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने पर उसे मान्यता नहीं देने की बात कह चुके हैं।


दूतावासों, राजनयिकों को निशाना नहीं बनाएंगे : तालिबान
तालिबान के प्रवक्ता ने पूरी दुनिया को यह भरोसा दिलाया है कि उसके लड़ाके किसी भी दूतावास और देश में मौजूद राजदूतों को निशाना नहीं बनाएंगे। मोहम्मद सुहैल शाहीन ने यह बात विभिन्न देशों द्वारा दूतावासों को खाली कराने और अपने राजनयिकों को वापस बुलाने जैसी खबरों के बीच कही है। शाहीन ने कहा, दूतावासों या राजनयिकों को हमसे कोई खतरा नहीं है और यह हमारी प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed