फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taliban fighters attacks on panjshir valley in afghanistan taliban vs northern alliance

आफत: पंजशीर कब्जाने की कोशिश में लगा तालिबान, शोतुल में 30 से ज्यादा लड़ाके को मार गिराया नॉर्दन एलायंस

Fri, 03 Sep 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 03 Sep 2021 03:05 PM IST
सार

तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी पर अब तक सबसे बड़ा हमला बोला है। तालिबान पंजशीर घाटी को चारों ओर से घेर रखा है, लेकिन अभी तक यहां पर पहुंच नहीं सका है। बीते एक सप्ताह से यहां का माहौल तनाव भरा है। तालिबान की ओर से लगातार गोले-बारुद और रॉकेट छोड़े जा रहे हैं। वहीं, नॉर्दन एलायंस भी करारा जवाब दे रहा है। 

 

विज्ञापन
taliban fighters attacks on panjshir valley in afghanistan taliban vs northern alliance
तालिबान - फोटो : PTI

विस्तार

तालिबान अफगानिस्तान पर भले ही अपनी हुकूमत चला सकता है, लेकिन पंजशीर पर कब्जा करना उसके लिए अब भी एक सपना है। हालांकि, तालिबानी लड़ाके लगातार इस द्वीप को कब्जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन औंधेमुंह गिर जाते हैं।  30 अगस्त से ही पंजशीर में तालिबान और नॉर्दर्न एलायंस के लड़ाकों के बीच जंग जारी है। पंजशीर के अलग-अलग इलाकों में तालिबान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है , लेकिन नॉर्दर्न एलायंस नस्तनाबूत कर दे रहा है। नॉर्दर्न एलायंस की मानें तो पंजशीर की हर एंट्री पर पैनी नजर है, शोतुल में तालिबान की ओर से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नॉर्दन एलायंस के विद्रोही नेता अहमद मसूद और पूर्व राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने पंजशीर को तालिबान से बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 

विज्ञापन


तालिबान और नॉर्दर्न एलायंस के बीच जारी जंग में 30 से ज्यादा तालिबानी लड़ाके को मारे जाने की बात कही जा रही है। नॉर्दर्न एलायंस का कहना है कि जहां पर गोलीबारी हुई वहां करीब 30 से अधिक तालिबानी लड़ाकों के शव पड़े हैं, बाद में हमने उन्हें वापस लौटाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं ले गए।
विज्ञापन


एक सप्ताह से बना है तनाव
बता दें कि तालिबानी लड़ाकों ने अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी पर अब तक सबसे बड़ा हमला किया है । बीते एक सप्ताह से यहां का माहौल तनाव भरा है। तालिबान की ओर से लगातार गोले-बारुद और रॉकेट छोड़े जा रहे हैं। वहीं, नॉर्दन एलायंस भी करारा जवाब दे रहा है। तालिबान पंजशीर को किसी तरह कब्जाना चाहता है, लेकिन उसका मंसूबा पूरा नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed