फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taliban fatwa, no permission to male teacher teach female students

तालिबान का फतवा: छात्र-छात्राओं को एक साथ पढ़ने की इजाजत नहीं

Mon, 30 Aug 2021 05:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 05:23 AM IST
सार

  • अफगानिस्तान के नए निजाम का सहशिक्षा पर रोक का एलान
  • विश्वविद्यालयों में लड़कियां लड़कों के साथ एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई नहीं करेंगी
  • शिक्षण गतिविधियां शरिया कानून के मुताबिक होगी

विज्ञापन
taliban fatwa, no permission to male teacher teach female students
तालिबान - फोटो : PTI

विस्तार

महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने का दावा कर रहे तालिबान की फरेब फिर से दुनिया के सामने आ गया है। युद्धग्रस्त देश में नई सरकार बनाने को तैयार तालिबान ने सहशिक्षा पर रोक का एलान किया है। कॉलेज, विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को एक साथ पढ़ने की इजाजत नहीं होगी। 

विज्ञापन


साथ ही फतवा जारी कर कहा कि पुरुष शिक्षकों को लड़कियों को पढ़ाने की इजाजत नहीं होगी। यह फैसला शेख अब्दुल बाकी हक्कानी को कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री बनाए जाने के कुछ दिन लिया गया।
विज्ञापन

 
खामा प्रेस रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान अधिकारियों ने पिछले हफ्ते अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में आदेश दिया था कि विश्वविद्यालयों में लड़कियां लड़कों के साथ एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि सहशिक्षा को जारी रखने का कोई भी औचित्य नहीं है और इस व्यवस्था को बंद किया जाना चाहिए। नवनियुक्त कार्यवाहक शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षण गतिविधियां शरिया कानून के मुताबिक होगी।


हक्कानी ने कहा कि विश्वविद्यालयों में लड़के व लड़कियों को एक साथ पढ़ने की इजाजत नहीं होगी, इसकी जगह वे शरीयत के अनुसार अलग-अलग कक्षाओं में बैठेंगे। हक्कानी ने निजी व सरकारी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक के बाद ये एलान किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed