{"_id":"5d2208d68ebc3e6cae4ee315","slug":"taliban-did-suicidal-attack-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में तालिबान ने किया आत्मघाती हमला, 14 की मौत, 179 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में तालिबान ने किया आत्मघाती हमला, 14 की मौत, 179 घायल
Sun, 07 Jul 2019 08:29 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 07 Jul 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा किए गए एक कार बम विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब तालिबान के प्रतिनिधि अमेरिकी वार्ताकारों और अफगान प्रतिनिधियों के साथ, अफगानिस्तान में पिछले 18 साल से जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए दोहा में शांति वार्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गजनी के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अरेफ नूरी ने बताया कि पूर्वी शहर गजनी में रविवार को हुए आत्मघाती हमले का निशाना गजनी स्थित खुफिया इकाई का परिसर था। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मयर ने बताया कि हमले में 12 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि, ‘179 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर आम नागरिक और बच्चे हैं।’ एक व्हाट्सएप संदेश में तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि तालिबान-अमेरिका वार्ता के सातवें चरण के सफल रहने पर अमेरिका विभिन्न शर्तों पर अफगानिस्तान से अपने सैनिक वापस बुला सकता है।
विज्ञापन