फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban claims capture to salma dam in afghanistan inaugurated by pm narendra modi in herat province

अफगानिस्तान: तालिबान ने सलमा डैम पर भी किया कब्जा, पीएम मोदी ने किया था इसका उद्घाटन

Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: कुमार संभव Updated Fri, 13 Aug 2021 10:59 PM IST
सार

तालिबान का दावा है कि उसने सलमा डैम पर भी कब्जा कर लिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 के दौरान अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मिलकर सलमा डैम का उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
Taliban claims capture to salma dam in afghanistan inaugurated by pm narendra modi in herat province
सलमा डैम पर तालिबान का कब्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान के 18 प्रांतों की राजधानियों पर तालिबान कब्जा कर चुका है। अब वह राजधानी काबुल से महज 50 किलोमीटर दूर रह गया है। इस बीच तालिबान का नया दावा बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, तालिबान ने अब दावा किया है कि उसने हेरात प्रांत में स्थित सलमा डैम पर भी कब्जा कर लिया है। बता दें कि यह वही डैम है, जिसका उद्घाटन 2016 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 

विज्ञापन

हेरात प्रांत में स्थित है सलमा डैम

गौरतलब है कि सलमा डैम अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में स्थित है। इसे भारत-अफगानिस्तान के फ्रेंडशिप डैम के रूप में भी जाना जाता है। तालिबान के प्रवक्ता ने इस डैम पर कब्जा करने की पुष्टि की है। गौर करने वाली बात यह है कि तालिबान ने पहली बार सलमा डैम को निशाने पर नहीं लिया। वह चार अगस्त को भी इस डैम पर हमला कर चुका है। उस दौरान अफगानिस्तान सरकार ने हमले को नाकाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया था इस डैम का उद्घाटन

बता दें कि साल 2016 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मिलकर सलमा डैम का उद्घाटन किया था। इस डैम को अफगानिस्तान और भारत फ्रेंडशिप डैम के रूप में भी जाना जाता है। हेरात प्रांत में हरी रुद नदी पर बने सलमा डैम से बड़े स्तर पर बिजली का उत्पादन होता है। साथ ही, यह डैम 75 हजार हेक्टेयर जमीन को पानी देने के काम भी आता है।
विज्ञापन

18 प्रांतों पर तालिबान ने जमाया कब्जा

जानकारी के मुताबिक, तालिबान लगातार अफगानिस्तान में अपने पैर पसार रहा है। वह 34 प्रांतीय राजधानियों में से 18 पर कब्जा कर चुका है। इसका मतलब यह है कि अफगानिस्तान के दो-तिहाई हिस्सों पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। उसका अगला निशाना राजधानी काबुल है, जिससे तालिबान महज 50 किलोमीटर दूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed