फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban attacked a military base in Helmand Afghanistan, 10 Afghan soldiers killed

अफगानिस्तान :  एक सैन्य अड्डे पर तालिबान ने किया हमला, दस अफगान सैनिकों की मौत 

Sat, 28 Dec 2019 10:31 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंधार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कंधार Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Dec 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
Taliban attacked a military base in Helmand Afghanistan, 10 Afghan soldiers killed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अफगानिस्तान के कंधार क्षेत्र में शनिवार को दक्षिणी हेलमंड प्रांत स्थित एक सैन्य अड्डे पर तालिबान ने हमला कर 10 सैनिकों को मार डाला। आतंकी संगठन के लड़ाकों ने यहां हमले से पहले अस्थिर सांगिन जिले में एक सुरंग खोदकर उसे विस्फोट करके उड़ा दिया।

विज्ञापन


सांगिन के नागरिकों को सुरक्षा देने के मकसद से बनाए गए इस सैन्य अड्डे पर हमले के वक्त 18 सैनिक मौजूद थे। इस हमले को रोकने की कोशिश में चार सैनिक घायल हो गए जबकि चार अन्य ने बहादुरी हमले का सामना किया।
विज्ञापन


प्रांतीय प्रवक्ता उमर जवाक ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सैन्य अड्डे में 10 सैनिकों की मौत हो गई है। तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में तालिबान की तरफ से हमले कम हो जाते हैं क्योंकि बर्फबारी के चलते हमले बहुत मुश्किल हो जाते हैं और इस कारण लड़ाके अपने गांव लौटने लगते हैं। लेकिन इस बार अमेरिका और तालिबान के बीच घातक हिंसा अभी भी जारी है।

शांति समझौता जल्द
अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर की तारीख की घोषणा अगले कुछ दिनों में होने की उम्मीद है। आगामी अमेरिका तालिबान वार्ता के दौरान दोनों पक्ष शांति समझौते का समय तय करने वाले हैं।


तालिबान के पूर्व कमांडर सैयद अकबर आगा ने कहा, संघर्ष विराम के दो घटक हैं- पहला, अमेरिका से शांति समझौता करने से पहले संघर्ष विराम की घोषणा करना और दूसरा अफगानी और विदेशियों के संदर्भ में राष्ट्रव्यापी समझौता करना। तालिबान पहले घटक पर राजी नहीं होगा। तालिबान के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने कहा कि देश में बहुमत की मांग शांति है, इसका सदुपयोग होना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed