{"_id":"5fb6f0b187700e539703b326","slug":"taliban-attack-in-kunduz-7-civilians-including-women-and-children-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान का कुंदुज में हमला, महिला और बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान का कुंदुज में हमला, महिला और बच्चों सहित 7 नागरिकों की मौत
Fri, 20 Nov 2020 03:54 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कुंदुज
एजेंसी, कुंदुज
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Nov 2020 03:54 AM IST
विज्ञापन
कुंदुज पर हमला करते हुए तालिबानी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान में तालिबान ने बुधवार शाम उत्तर पूर्वी शहर कुंदुज पर हमला किया जिसमें सात नागरिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह घटना कुंदुज शहर के तालोका इलाके में हुई जहां एक मोर्टार द्वारा नागरिकों के घर पर हमला किया गया। टोलो न्यूज ने रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए सूचना दी। अफगान और विदेशी अधिकारियों ने कहा है कि देश में हिंसा का स्तर अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
टोलो न्यूज ने आगे बताया था कि हाल ही में, इमाम साहिब, दश्त-ए-अर्ची जिले, और कुंदुज के शहर में अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भारी संघर्ष देखने को मिला। तालिबान ने इस घटना के बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं दी है। दोहा में चल रहे शांति प्रयासों के बावजूद देश में हिंसा बढ़ी है।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को फरयाब में विस्फोट हुआ और उसमें 5 सुरक्षाबलों की जान चली गई। टोलो न्यूज ने प्रांतीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि बुधवार को प्रांत में एक सड़क किनारे बम विस्फोट में कमरकुल जिले के पुलिस प्रमुख सफर मोहम्मद बीदर सहित कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी मारे गए।
विज्ञापन