{"_id":"614b1a368ebc3e7fb70cd475","slug":"taliban-arrests-official-who-removed-pakistan-flag-from-an-aid-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: पाकिस्तान ने तालिबान को भेजी मदद, ट्रक से उतार लिया गया राष्ट्रीय ध्वज, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विवाद: पाकिस्तान ने तालिबान को भेजी मदद, ट्रक से उतार लिया गया राष्ट्रीय ध्वज, जानिए पूरा मामला
Wed, 22 Sep 2021 05:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 05:27 PM IST
सार
पाकिस्तान ने तालिबान को मदद भेजी और बदले में उसे अपमान मिला। दरअसल, पाकिस्तान की ओर से तालिबान को मदद के तहत ट्रकों से कुछ सामग्री भेजी गई थी। लेकिन, एक तालिबानी अधिकारी ने एक ट्रक से पाक का ध्वज उतार लिया।
विज्ञापन
Pakistan
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान ने रविवार को तालिबान के लिए मदद के रूप में रसद भेजी थी। अफगानिस्तान में नई गठित हुई तालिबान सरकार को खाद्य पदार्थों की यह मदद 17 कंटेनर ट्रकों के जरिए भेजी गई थी। लेकिन, तोरखम सीमा के जरिए लाए जा रहे इन ट्रकों में से एक पर लगे पाकिस्तान के ध्वज को तालिबान के सीमा सुरक्षा गार्डों ने हटा दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और आलोचना के बाद तालिबान ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
वीडियो में तालिबान के अधिकारी एक ट्रक पर लगे पाकिस्तान के ध्वज को उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुजाहिद ने कहा कि मानवीय मदद के तहत पाक की ओर से भेजे गए इन ट्रकों के साथ ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस घटना में आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की ओर से तालिबान को भेजी गई इस मदद में 278 टन खाद्य सामग्री मौजूद थी। 17 ट्रकों से भेजी गई इस मदद करीब 65 टन चीनी, तीन टन दालें, 11 टन खाद्य तेल, 31 टन चावल और 190 टन आटा था। बता दें कि कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तालिबान ने करीब 20 साल बाद कई महीनों तक चले भीषण हिंसा के दौर के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और अपनी सरकार का गठन किया है।
विज्ञापन