फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taiwan warned to china if chine will create disturbance then it will be answered

ताइवान की चीन को चेतावनी, गड़बड़ी की तो जवाब मिलेगा

Sat, 22 Aug 2020 02:07 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपेई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपेई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
taiwan warned to china if chine will create disturbance then it will be answered
ताइवान - फोटो : Social media

ताइवान को अपनी संप्रभुता का हिस्सा बताने वाले चीन के खिलाफ ताइवानी रक्षामंत्री ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने चीन को चेतावनी दी है कि वो आगे होकर लड़ाई नहीं छेड़ेंगे लेकिन यदि चीन ने आगे बढ़ कर कोई गड़बड़ी की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह बयान तब आया है जब दो दिन पूर्व अमेरिका-ताइवान में एफ-16 लड़ाकू जेट डील पर चीन ने ताइवान को तबाह करने की धमकी दी।


ताइवान के रक्षा मंत्री सेना के रिटायर्ड जनरल ये तेह-फा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें देखा जा सकते है कि ताइवान की सेना मिलिट्री ड्रिल कर रही है। 1 मिनट 18 सकेंड के इस वीडियो में ढेर सारे हथियार, मिसाइल, रॉकेट और लड़ाकू विमान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो के साथ मंत्री ने लिखा है कि ताइवान को कमजोर नहीं समझा जाए और दुश्मनों को करार जवाब मिलेगा। चीन के साथ तनाव को देखते हुए ताइवान लगातार अपनी सैन्य ताकत में इजाफा कर रहा है। जबकि चीन इस द्वीपीय देश पर अपना अधिकार जताते हुए उसे ऐसे समझौते करने से रोकने की धमकी देता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों चीन ने अपने फाइटर जेट ताइवान की सीमा की तरफ भेजे थे, लेकिन ताइवान की मिसाइलों को देखने के बाद सभी चीनी लड़ाकू विमान भाग खड़े हुए थे।

ताइवान की आत्मरक्षा के लिए प्रतिबद्ध : अमेरिका
चीन की ताइवान के प्रति बढ़ती दिलचस्पी के बीच अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह ताइवान की आत्मरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और वह ताइवान की पूरी मदद करेगा। अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री क्लार्क कूपर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब एक सप्ताह पूर्व ताइवान ने अमेरिका की हथियार निर्माता कंपनी लॉकहीड के साथ 62 अरब डॉलर के एफ-16 जेट खरीदने का सौदा किया था।


चीन की खतरनाक रणनीति
उधर, ड्रैगन ने ताइवान पर सैन्य दबाव बनाने के लिए ताइवान स्ट्रेट के अपने 40 हजार सैनिकों की तैनाती की है। चीन ने धमकी दी है कि अगर राजनीतिक तरीके से ताइवान चीन का हिस्सा नहीं बनेगा तो वह ताकत के बल पर उस पर कब्जा कर लेगा। बीजिंग के सैन्य विशेषज्ञ झोउ चेनमिंग ने कहा कि हालिया युद्धाभ्यास ताइवान सरकार को राजनीतिक चेतावनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed