{"_id":"5f9727248ebc3e7503114048","slug":"taiwan-protest-against-arrest-of-12-protesters-in-hong-kong","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग में 12 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का ताइवान में विरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हांगकांग में 12 प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का ताइवान में विरोध
Tue, 27 Oct 2020 01:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ताइपे
एजेंसी, ताइपे
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
ताइवान विरोध प्रदर्शन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताइवान की राजधानी में सैकड़ों लोगों ने हांगकांग के 12 प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग करते हुए मार्च निकाला। इन प्रदर्शनकारियों को चीनी प्रशासन ने अगस्त में गिरफ्तार करने के बाद वकीलों की पहुंच भी नहीं दी है। इन्हें अवैध रूप से नौका के जरिए ताइवान जाते वक्त चीनी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
हांगकांग में चीनी अधिकारियों द्वारा की गई इस हरकत के खिलाफ ताइवान के कई शहरों में विरोध जताया गया और प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की गई। अमेरिका के न्यूयॉर्क, कनाडा के वैंकूवर और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहरों में भी गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों के समर्थन में ‘हैशटैक12हांगकांगयूथ’ नाम से अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि ताइवान और चीन 1949 में गृहयुद्ध के बाद अलग हो गए थे और बीजिंग ने ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की सरकार से संबंध खत्म कर लिए क्योंकि उन्होंने ताइवान को चीन के हिस्से के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया। जबकि ताइवान को चीन अपना क्षेत्र मानता है।
विज्ञापन