भगवान राम के चीनी ड्रैगन को मारने वाली तस्वीर को ताइवान की वेबसाइट ने बनाया 'फोटो ऑफ द डे'
पूर्वी लद्दाख में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच माहौल खराब हो गया है। भारत के 20 जवानों के शहीद होने के बाद पूरे देश में चीन के प्रति आक्रोश है और लोग उसका अपने-अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों ने इस मामले पर शांति की अपील की है।
हालांकि चीन के कट्टर दुश्मन ताइवान में वहां की एक न्यूज वेबसाइट ने फोटो ऑफ द डे में ऐसी तस्वीर को चुना है जिसमें भगवान राम द्वारा चीनी ड्रैगन को मारते हुए दिखाया गया है।
印度朋友連中印大戰精美poster都整好了https://t.co/pdU9nS6Zra
— HoSaiLei🇺🇸🇬🇧🇧🇪🇯🇵🇮🇳 (@hkbhkese) June 16, 2020
- 分享自 LIHKG 討論區 pic.twitter.com/ttl7XLPsmi
ताइवान न्यूज डॉट कॉम नाम की एक वेबसाइट ने एक ट्विटर यूजर के हवाले से इस फोटो को लगाया है और इसे अपने दिन की शानदार तस्वीर में शुमार किया है। दरअसल हांगकांग के एक ट्विटर यूजर होसाईलाई ने इस तस्वीर को अपने अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, 'एक भारतीय मित्र ने पहले ही भारत-चीन युद्ध को इस पोस्टर के माध्यम से खत्म कर दिया है।' पोस्टर में दिखाया गया है कि हिंदुओं के देवता श्रीराम चीन के ड्रैगन को बाण से मार रहे हैं, वहीं पोस्टर पर संदेश में लिखा है, 'हम जीतते हैं हम मारते हैं।'
इस ट्वीट को भारतीय यूजर्स ने भी खूब शेयर किया। गौरतलब है कि हांगकांग में चीन के खिलाफ इस वक्त जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है वहीं ताइवान और चीन के रिश्तों में भी कड़वाहट बढ़ती जा रही है।