{"_id":"63ab8e535f8a520703500bc7","slug":"taiwan-increases-compulsory-military-service-from-four-months-to-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी चुनौती: ताइवान ने अनिवार्य सैन्य सेवा चार माह से बढ़ाकर की एक साल, मिलेगा भारी हथियार चलाने का प्रशिक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी चुनौती: ताइवान ने अनिवार्य सैन्य सेवा चार माह से बढ़ाकर की एक साल, मिलेगा भारी हथियार चलाने का प्रशिक्षण
Wed, 28 Dec 2022 06:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:01 AM IST
सार
राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि शांति आसमान से नहीं टपकती है। खासतौर पर जब आसापास कोई विस्तारवादी देश मौजूद हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन से जारी तनाव के मद्देनजर ताइवान ने अनिवार्य सैन्य सेवा को एक साल तक बढ़ाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने मंगलवार को कहा कि देश के नागरिकों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा की अवधि को चार महीने से बढ़ाकर एक साल करने का फैसला किया है। ताइवान में अनिवार्य सैन्य सेवा नियम 2005 के बाद जन्मे पुरुषों पर लागू होगा और यह एक जनवरी, 2024 से शुरू होगा। वहीं, 2005 से पहले जन्मे लोगों के लिए चार महीने की सैन्य सेवा अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने कहा कि लोगों को समझना होगा कि शांति आसमान से नहीं टपकती है। खासतौर पर जब आसापास कोई विस्तारवादी देश मौजूद हो। उन्होंने चीन का नाम लिए बिना कहा कि लगातार उकसावे की सूरत में ठोस जवाब देने के लिए ताइवान के पास मजबूत सैन्य विकल्प होना जरूरी है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया पर निगरानी के लिए स्टील्थ ड्रोन का इस्तेमाल करेगा द. कोरिया
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने मंगलवार को अपनी सेना से कहा कि उत्तर कोरिया पर बेहतर तरीके से नजर रखने के लिए वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत किया जाए। इसके लिए उच्च-तकनीक वाले स्टील्थ ड्रोन हासिल किए जाएं। उनका यह बयान उत्तर कोरिया के पांच ड्रोनों के दक्षिण कोरिया की सीमा में घंटों तक बने रहने के बाद आया है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई सेना ने सोमवार को बताया कि उत्तर कोरियाई ड्रोनों पर उन्होंने गोलियां चलाई थीं, लेकिन इससे किसी ड्रोन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इन ड्रोनों के बेरोकटोक प्रवेश और सुरक्षित वापस लौट जाने से दक्षिण कोरिया में वायु रक्षा प्रणाली को लेकर सरकार और सेना की तैयारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राष्ट्रपति यून ने कहा कि जल्द ही सेना में एक ड्रोन इकाई बनाई जाएगी।
बलोच विद्रोहियों के हमले में छह पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
बलूच विद्रोहियों के हमले में पाकिस्तानी सेना के एक कप्तान सहित छह सैनिकों की मौत हुई है। सेना ने बताया कि सैनिकों की मौत सात अलग-अलग बम विस्फोटों में हुईं। इन धमाकों में 17 सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। छह में चार विस्फोट क्वेटा में हुए, एक कहन में और एक तुरबत में हुआ।
यूएन में शांति शिखर सम्मेलन करना चाहता है यूक्रेन
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि उनकी सरकार फरवरी में रूस के युद्ध के एक साल होने पर संयुक्त राष्ट्र में शांति शिखर सम्मेलन आयोजित करना चाहती है। महासचिव गुटरेस मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। कुलेबा ने कहा, यूक्रेन यह युद्ध जीतने के लिए जो भी जरूरी है, वह करेगा। लेकिन, कूटनीति हमेशा एक अहम रहती है। लिहाजा, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित करने का सबसे अच्छा स्थान हो सकता है।