फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan hospital fire leaves at least several dead as typhoon batters island south news in hindi

Taiwan: दक्षिणी ताइवान के अस्पताल में लगी आग, कम से कम आठ लोग झुलसे; मदद के लिए इलाके में सेना तैनात

Thu, 03 Oct 2024 11:42 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 03 Oct 2024 11:42 AM IST
सार

ताइवान के अस्पताल में आग लगने से पहले मंगलवार को बैंकॉक में छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस में आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बस में 44 लोग सवार थे।

विज्ञापन
Taiwan hospital fire leaves at least several dead as typhoon batters island south news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तूफान से प्रभावित दक्षिणी ताइवान में गुरुवार की सुबह एक अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम आठ लोग झुलस गए। यह आग पिंगटुंग काउंटी में लगी। यह क्षेत्र क्रैथॉन तूफान से बुरी तरह से प्रभावित है। तूफान के कारण यहां भूस्खलन की घटनाएं भी देखने को मिलीभारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ इलाके पूरी तरह से ठप हो गए। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दर्जनों मरीजों को अस्पताल से बाहर निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मरीजों को अस्पताल से निकालने और आग बुझाने में दमकलकर्मियों की सहायता के लिए पास के बेस से सैनिकों को तैनात किया गया था। 
विज्ञापन


बैंकॉक में स्कूल बस में लगी थी आग
ताइवान के अस्पताल में आग लगने से पहले मंगलवार को बैंकॉक में छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस में आग लग गई। इस हादसे में 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। बस में 44 लोग सवार थे। यह लोग मध्य उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक स्थित स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुए थे, तभी दोपहर के करीब बस में आग लग गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में पूरी बस आग में घिरी हुई दिखाई दे रही है। यहां तक कि सड़क पर खड़ी बस के बाहर काले धुएं का गुबार उठ रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने परिवहन मंत्री को बताया कि आग संभवत: एक टायर में विस्फोट होने और वाहन के सड़क के अवरोधक से टकराने के बाद लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed