फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taiwan Defence Ministry report warns China may use drills to launch invasion news in Hindi

Taiwan: सैन्य अभ्यास के बहाने ताइवान पर हमला कर सकता है चीन, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में चेतावनी

Tue, 14 Dec 2021 04:53 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 14 Dec 2021 04:53 PM IST
सार

ताइवान पर अपना दावा करने वाला चीन इस देश पर हमला करने के लिए सैन्य अभ्यासों के बहाने कदम आगे बढ़ा सकता है। यह बात ताइवान के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कही गई है।

विज्ञापन
Taiwan Defence Ministry report warns China may use drills to launch invasion news in Hindi
ताइवान-चीन - फोटो : iStock

विस्तार

ताइवान के रक्षा मंत्रालय की एक रिपोर्ट में चीन की ओर से संभावित खतरे को लेकर चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि चीन अभ्यास के बहाने इस द्वीपीय देश के पास अपने सैनिकों की तैनाती कर सकता है और बाद में इनका इस्तेमाल ताइवान पर हमला करने के लिए कर सकता है।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट देश के विधानमंडल के पास जमा की गई है। इसमें कहा गया है कि चीन अपने सुरक्षा बलों को अभ्यास के नाम पर चीन के पूर्वी और दक्षिणी तटों पर तैनात कर सकता है। इसके साथ ही ताइवान को घेरने के लिए चीन अपने युद्धपोतों को पश्चिमी प्रशांत महासागर में भेज सकता है।
विज्ञापन


चीनी सैनिकों को ताइवान पहुंचने में होगी समस्या
रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद चीन मिसाइलों से हमला कर सकता है औक कम से कम नुकसान के साथ न्यूनतम संभव समय में ताइवान पर कब्जा करने की कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि चीनी सेना को यहां पहुंचने में खासी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वजहों से ताइवान पर ध्यान नहीं दो पा रहा चीन
इसमें इस बात का उल्लेख भी किया गया है कि वर्तमान समय में चीनी सेना के लिए ताइवान के संसाधनों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल है क्योंकि इसकी निगरानी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और जापान कर रहे हैं। इसके अलावा चीन के भारत और वियतनाम के साथ विवाद भी अन्य कारक हैं।

ताइवानी रक्षा मंत्रालय अतिरिक्त बजट की तलाश में
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ताइवान के रक्षा अधिकारियों ने लंबी रेंज की मिसाइलों के बड़े पैमाने पर उत्पादन और विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार क्षमताएं बेहतर करने के लिए अतिरिक्त बजट पाने का प्रयास किया है। इसमें चीनी सेना के लगातार बढ़ते दबाव पर चेतावनी दी गई है।


ताइवान पर पूरी तरह अपना दावा जताता है चीन
ताइवान के रक्षा मंत्री शियु कुओ-चेंग ने इससे पहले कहा था कि चीन साल 2025 तक ताइवान पर पूरी तरह कब्जा करने में सक्षम हो जाएगा। बता दें कि चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। हालांकि, दोनों ही देशों में सात दशक से अधिक समय से अलग-अलग सरकारें शासन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed