{"_id":"5e07e8658ebc3e88217d30a9","slug":"syrian-woman-accused-of-sexual-misconduct-on-indian-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरियाई महिला ने भारतीय पर लगाया यौन दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरियाई महिला ने भारतीय पर लगाया यौन दुर्व्यवहार का आरोप
Sun, 29 Dec 2019 05:18 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 29 Dec 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय नागरिक को यौन दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक सीरियाई महिला ने भारतीय पर पीछा करने और गलत नीयत से छूने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान उजागर नहीं की। यौन दुर्व्यवहार का यह मामला इस वर्ष अगस्त का है।
विज्ञापन
33 वर्षीय भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान 35 वर्षीया महिला ने कोर्ट में बताया, अगस्त में भारतीय नागरिक ने ड्रैगन मार्ट में उसका पीछा किया और उसे छुआ। इसके बाद महिला ने अलार्म दबाया और आसपास लोग जमा हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने महिला को गलत तरीके से छूने की बात कबूली है।
विज्ञापन