फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Syria interim president heads to Saudi Arabia on first trip abroad likely signal to Iran

Syria: सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे, ईरान की बढ़ेंगी मुश्किलें

Sun, 02 Feb 2025 03:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2025 03:04 PM IST
सार

कई वर्षों तक गृह युद्ध झेलने वाले सीरिया में पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर की आर्थिक मदद चाहिए और इस मामले में सऊदी अरब, सीरिया की काफी मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
Syria interim president heads to Saudi Arabia on first trip abroad likely signal to Iran
सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल शरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरिया में सत्ता परिवर्तन के साथ ही उसकी कूटनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति रविवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं। सीरिया की पूर्व की बशर अल असद सरकार ईरान की करीबी थी, अब सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति द्वारा पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब जाना ईरान के लिए बड़ा संकेत है कि सीरिया अब उससे दूर जा रहा है और उसकी चुनौतियां बढ़ने वाली हैं।  
विज्ञापन


सऊदी अरब के विमान से रियाद गए सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति
सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा अपनी सरकार के विदेश मंत्री असद अल शैबानी के साथ रियाद पहुंचे हैं। सीरिया के मीडिया में जो तस्वीर सामने आई है, उसमें अहमद अल शरा और विदेश मंत्री शैबानी, सऊदी अरब का झंडा लगे जेट विमान के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। अहमद अल-शरा को पूर्व में अबू मोहम्मद अल जोलानी के नाम से जाना जाता था। शरा, हयात तहरीर अल शाम के प्रमुख हैं और पूर्व में अल कायदा से भी जुड़े रहे हैं। अहमद अल शरा अब सत्ता संभालने के बाद अपनी छवि सुधारने में जुटे हैं और अपनी अंतरिम सरकार में सीरिया की ईसाई और शिया समुदाय अलावाइट को भी साथ लेकर चल रहे हैं। 
विज्ञापन


ईरान की बढ़ेंगी मुश्किलें
गौरतलब है कि ऐसा माना जाता है कि सऊदी अरब उन देशों में से एक था, जिसने सीरिया में साल 2011 में बशर अल असद सरकार के समय में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान विद्रोही समूहों की मदद की थी। हालांकि उस वक्त विद्रोही समूह सफल नहीं हो सके थे। अब बशर के सत्ता से जाने के बाद सीरिया, सऊदी अरब के करीब जाता दिख रहा है। वहीं अभी तक सीरिया में ईरान ने अपना दूतावास फिर से नहीं खोला है। कई वर्षों तक गृह युद्ध झेलने वाले सीरिया में पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर की आर्थिक मदद चाहिए और इस मामले में सऊदी अरब, सीरिया की काफी मदद कर सकता है। जनवरी में सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने भी सीरिया का दौरा किया था। सऊदी अरब की सरकार सीरिया पर लगे प्रतिबंधों को खत्म कराने के लिए सक्रिय भागीदारी निभा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed