{"_id":"57e5c0074f1c1b9275a8282f","slug":"syria-conflict-us-airstrikes-on-rebel-bases-kill-dozens","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरिया में विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले, 10 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सीरिया में विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले, 10 की मौत
एजेंसी/ एलेपो
Updated Sat, 24 Sep 2016 05:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया और रूस के विमानों ने एलेपो शहर के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में हवाई हमला किया। सेना ने दो हिस्सों में विभाजित हो चुके शहर के विद्रोहियों के कब्जे वाले हिस्से पर वापस अधिकार करने की घोषणा के बाद यह कार्रवाई की। सीरिया का एलेपो शहर दो भागों में बंट गया है जिसके एक भाग में सरकार का नियंत्रण है जबकि दूसरा हिस्सा विद्रोहियों के कब्जे में है।
विज्ञापन
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक विद्रोहियों से निपटने के लिए सेना जमीनी व हवाई हमले करेगी। सीरियाई सेना से मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू करने से पहले तक हवाई हमले जारी रहेंगे।
विज्ञापन
सीरिया के मानवाधिकार संगठनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एलेपो शहर में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में सेना की तरफ से 30 हवाई हमले किए गए हैं। इस हमले में 2 बच्चों समेत करीब 10 लोग मारे जा चुके हैं व कई महिलाएं भी घायल हुई हैं।
विज्ञापन