{"_id":"65c5a68043b1db63400969fd","slug":"switzerland-train-hostage-man-takes-many-people-hostage-on-swiss-train-shot-dead-by-police-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Switzerland: कुल्हाड़ी-चाकू के बल पर ट्रेन हाईजैक की कोशिश, व्हाट्सएप से पुलिस को बताया; बाद में किया गया ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Switzerland: कुल्हाड़ी-चाकू के बल पर ट्रेन हाईजैक की कोशिश, व्हाट्सएप से पुलिस को बताया; बाद में किया गया ढेर
Fri, 09 Feb 2024 10:40 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:40 AM IST
सार
वाउद कैंटन पुलिस के प्रवक्ता जीन-क्रिस्टोफ सौटेरेल ने बताया कि संदिग्ध के पास एक कुल्हाड़ी और चाकू था। वह फारसी तथा अंग्रेजी बोल रहा था। फिलहाल, बंधक बनाने वाले की पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी-चाकू के बल पर ट्रेन हाईजैक की कोशिश।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्विट्जरलैंड में एक ट्रेन को बंधक बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां गुरुवार रात एक व्यक्ति ने ट्रेन को बंधक बनाने की कोशिश की। हालांकि, कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने संदिग्ध को मार गिराया और बंधकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
फारसी तथा अंग्रेजी बोल रहा था संदिग्ध
वाउद कैंटन पुलिस के प्रवक्ता जीन-क्रिस्टोफ सौटेरेल ने बताया कि संदिग्ध के पास एक कुल्हाड़ी और चाकू था। वह फारसी तथा अंग्रेजी बोल रहा था। फिलहाल, बंधक बनाने वाले की पहचान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच की जा रही है। इसके अलावा, अभी अपराधी के ट्रेन को बंधक बनाने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि, संदिग्ध ने एक पुलिस अधिकारी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिसके जवाब में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
15 लोगों को बनाया बंधक
कुल 15 बंधकों, जिसमें 14 यात्री और कंडक्टर शामिल था, को शाम 6:35 बजे से रात 10:30 बजे तक लगभग चार घंटे तक कैद में रखा गया। संदिग्ध ने यवरडोन के पास ट्रेन रुकवाई और कंडक्टर को यात्रियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया। हालांकि, कंडक्टर ने तब तक पुलिस को स्थिति के बारे में सतर्क कर दिया था।
विज्ञापन
लोगों को ट्रेन में घुसकर बचाया
बाद में पुलिस ने संदिग्ध से व्हाट्सएप पर बातचीत की। उसके फारसी और अंग्रेजी बोलने के कारण ईरान में प्रमुख भाषा फारसी बोलने वाले अनुवादक की मदद ली गई। सौटेरेल के अनुसार, अधिकारियों ने अंत में बंधकों को बचाने के लिए ट्रेन में घुसने का फैसला किया।