फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   switzerland ski resort fire ceiling fire panicked party peoples smashed windows witnesses recount bar horror

स्विट्जरलैंड बार अग्निकांड: शैम्पेन बोतल पर लगे 'स्पार्कल्स' ने लील लीं 40 जानें, चश्मदीद ने बताया भयावह मंजर

Thu, 01 Jan 2026 09:22 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्न Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 01 Jan 2026 09:22 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड में नए साल 2026 के जश्न के दौरान एक बार में लगी आग ने खुशी को भयावह त्रासदी में बदल दिया। देर रात हुए इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई। 100 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें बड़ी संख्या युवाओं की है। आइए गवाहों के बयान द्वारा पूरी घटना को समझते हैं।

विज्ञापन
switzerland ski resort fire ceiling fire panicked party peoples smashed windows witnesses recount bar horror
स्विट्जरलैंड बार अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नए साल 2026 का जश्न स्विट्जरलैंड में कुछ ही मिनटों में भयावह त्रासदी में बदल गया। यहां एक लक्जरी स्की रिसॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बार में भीषण आग लग गई। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़ दीं। स्विस प्रशासन के अनुसार दर्जनों लोगों की मौत की आशंका है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ऐसे में आइए आसान भाषा में समझते हैं कि ये हादसा कब हुआ...कैसे हुआ?
विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में हुए इस भीषण अग्निकांड की शुरुआत शैंपेन की बोतलों पर लगाए गए स्पार्कलर्स से हुई। दो गवाहों ने एक फ्रांसीसी चैनल को बताया कि न्यू ईयर पार्टी के दौरान वेट्रेस शैंपेन की बोतलें लेकर चल रही थीं, जिन पर स्पार्कलर्स जल रहे थे। ये बोतलें जब छत के बेहद करीब लाई गईं, तो आग लग गई। 

विज्ञापन


एक गवाह के अनुसार, एक वेट्रेस दूसरे वेटर के कंधों पर खड़ी थी और उसके हाथ में मौजूद बोतल व जलती चिंगारियां छत से कुछ ही सेंटीमीटर दूर थीं। चूंकि छत लकड़ी की थी, इसलिए आग ने तुरंत पकड़ बना ली। कुछ ही सेकंड में लपटें फैल गईं और पूरा हॉल धुएं से भर गया। पार्टी का माहौल पलभर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- India-Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों की सूची का आदान-प्रदान, नागरिक कैदियों की लिस्ट भी साझा

किस समय हुआ?
पुलिस ने बताया स्थानीय समयानुसार यह आग तड़के करीब 1:30 बजे लगी। यह हादसा लक्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर के बीचों-बीच स्थित ले कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। पुलिस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया।

हालांकि, जब तक राहत दल पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बार के अंदर मौजूद लोग धुएं और लपटों में फंस गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो नए साल का जश्न मना रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण दुर्घटना माना जा रहा है और किसी तरह के हमले की आशंका से इनकार किया गया है।



पीड़ितों ने ऐसे बचाई जान
गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वलाइस कैंटन के पुलिस कमांडर फ्रेडरिक गिसलर ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाद में इतालवी विदेश मंत्रालय ने स्विस पुलिस के हवाले से कहा कि मृतकों की संख्या करीब 40 हो सकती है।

पीड़ितों ने बताया कि आग लगते ही लोग जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर निकले। कई लोग धुएं से घुटते हुए बाहर आए। अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया और फ्रेंच-भाषी स्विट्जरलैंड के कई अस्पतालों में झुलसे मरीजों की भरमार हो गई। कई पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जख्मी होने वालों में अधिकतर युवा
लॉजेन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की निदेशक क्लेयर शार्मे ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए अधिकांश लोग 16 से 26 वर्ष की उम्र के हैं। उन्होंने एक स्विस अखबार को बताया कि लॉजेन में इलाज करा रहे 22 लोगों में सबसे कम उम्र का मरीज 16 साल का है।  शार्मे ने कहा कि क्रांस-मोंटाना में बनाए गए एडवांस मेडिकल पोस्ट से सबसे गंभीर मरीजों को पहले ही हटा लिया गया है। 


उन्होंने यह भी बताया कि कम गंभीर रूप से घायल मरीजों को बाद में लॉजेन लाया जा सकता है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पार्टी में बड़ी संख्या में युवा और नाबालिग शामिल थे, जिस कारण इस आयु वर्ग में घायलों की संख्या अधिक है। कई पीड़ित विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं।

जांच जारी, हमले से इनकार
स्विस प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया है और बचाव व पहचान का काम जारी है। कैंटन के अभियोजक ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और फिलहाल किसी हमले की आशंका नहीं है। प्रशासन का कहना है कि यह एक आग की घटना है और इसके हर पहलू की गहन जांच की जाएगी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article