फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swiss police recovered explosives from a man wearing a bulletproof vest

World News: बुलेटप्रूफ जैकेट पहने व्यक्ति से स्विट्जरलैंड पुलिस ने जब्त किया विस्फोटक, खाली कराई गई संसद

Wed, 15 Feb 2023 07:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, बर्न
एएनआई, बर्न Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
Swiss police recovered explosives from a man wearing a bulletproof vest
स्विट्जरलैंड की संसद - फोटो : ANI
स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न स्थित संसद के गेट के पास से पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने विस्फोटक भी बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने संसद और संबंधित कार्यालयों को खाली कर दिया। खबर के अनुसार, फेडरल सिक्योरिटी के स्टाफ ने नोटिस किया कि एक व्यक्ति संसद के दक्षिणी गेट से एंट्री कर रहा था। व्यक्ति ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, जिस पर बंदूक रखने का होलस्टर भी लगा था। सुरक्षाबल के जवानों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहने व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से विस्फोटक बरामद हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद एहतियातन संसद परिसर को खाली करा लिया गया। संसद भवन के आसपास की सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी गई। इसके साथ ही संसद भवन के पास अग्निशमन विभाग और बम निरोधक दस्ते, डॉग स्कवॉड और ड्रोन्स को तैनात कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी व्यक्ति बुंदेसप्लाज से कार से बुंदेशॉस जा रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल टीम आरोपी की शारीरिक और मानसिक जांच कर रही है। आरोपी की कार से पुलिस को कोई भी विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed