फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Swiss court sentences 4 members of Hinduja family to up to 4 1/2 years for exploiting their servants

Hinduja Family: स्विस कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को सजा सुनाई, नौकरों का कई दिनों तक किया शोषण

Fri, 21 Jun 2024 11:41 PM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बर्न
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बर्न Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jun 2024 11:41 PM IST
सार

स्विस कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को अपने नौकरों का शोषण करने के मामले में साढ़े चार साल की सजा सुनाई है। हालांकि कोर्ट ने चारों को मानव तस्करी के आरोपों से बरी कर दिया।


 

विज्ञापन
Swiss court sentences 4 members of Hinduja family to up to 4 1/2 years for exploiting their servants
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

स्विस की क्रिमिनल कोर्ट ने शुक्रवार को हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को साढ़े चार साल के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने चारों को घरेलू काम करने वाले नौकरों का शोषण करने का दोषी माना है। हालांकि अदालत ने उनपर मानव तस्करी से जुड़े आरोपों को खारिज कर दिया। भारतीय मूल के टाइकून प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी, बेटे और बहू पर अपने नौकरों की मानव तस्करी का आरोप था। ज्यादातर नौकर अनपढ़ और भारतीय थे, जो हिंदुजा परिवार के जिनेवा में उनके झील के किनारे विला में काम करते थे। 

विज्ञापन

सजा के वक्त हिंदुजा परिवार के सदस्य अदालत में मौजूद नहीं थे
हिंदुजा परिवार के चारों सदस्य सजा सुनाते वक्त जिनेवा की अदालत में मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके परिवार के बिजनेस प्रबंधक नजीब जियाजी कोर्ट में मौजूद थे। मैनजर को भी अदालत ने 18 महीने के निलंबन की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि हिंदुजा परिवार के चारों सदस्य  श्रमिकों का शोषण करने और अनधिकृत रोजगार प्रदान करने के दोषी थे। अदालत ने तस्करी के आरोपों को यह आधार देते हुए खारिज कर दिया कि सभी कर्मचारी जानते थे वे क्या कर रहे हैं।

विज्ञापन

हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों पर कर्मचारियों के पासपोर्ट जब्त करने, उन्हें स्विस फ्रैंक नहीं बल्कि भारतीय रुपये में भुगतान करने, उन्हें विला छोड़ने से रोकने और अन्य चीजों के अलावा स्विट्जरलैंड में बहुत कम पैसे के लिए लंबे समय तक कठोर काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप था।

विज्ञापन
विज्ञापन


फैसले के खिलाफ अपील दायर
इस बीच हिंदुजा परिवार ने शुक्रवार को कहा कि वे जिनेवा में कुछ सदस्यों के लिए जेल की सजा के स्विस कोर्ट के फैसले से स्तब्ध हैं। उन्होंने घरेलू कामगारों का शोषण करने के लिए उन्हें दोषी ठहराए जाने वाले फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में अपील दायर की है। परिवार की ओर से जारी एक बयान में, स्विट्जरलैंड के वकीलों ने मीडिया की उन खबरों को भी खारिज कर दिया कि जिनेवा की अदालत के फैसले के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को हिरासत में लिया जा सकता है।


2007 में स्विट्जरलैंड जाकर बस गया था परिवार
हिंदुजा परिवार ने दशकों पहले स्विट्जरलैंड में जाकर बस गए थे और प्रकाश को 2007 में भी इसी तरह के कामों में दोषी ठहराया गया था, हालांकि अभियोजकों का कहना है कि वह उचित कागजी कार्रवाई के बिना लोगों को रोजगार देने में लगे रहे। स्विस अधिकारियों बताया कि परिवार के पास पहले ही हीरे, माणिक, एक प्लैटिनम हार सहित अन्य गहने और संपत्ति जब्त कर ली है। इस संपत्ति का इस्तेमाल कानूनी फीस और दंड के भुगतान के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed