फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swiss Airlines plane filled with smoke, emergency landing in Austria; Death of crew member

Swiss Airlines: स्विस एयरलाइंस के विमान में भरा धुआं, ऑस्ट्रिया में इमरजेंसी लैंडिंग; चालक दल के सदस्य की मौत

Tue, 31 Dec 2024 08:31 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ज्यूरिख Published by: बशु जैन Updated Tue, 31 Dec 2024 08:31 AM IST
सार

23 दिसंबर को विमान एयरबस ए 220-300 जेट बुखारेस्ट से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में 74 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। अचानक विमान के इंजन में समस्या हुई और कॉकपिट व केबिन में धुआं भरने लगा। इस पर विमान की ऑस्ट्रिया के ग्राज में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चालक दल के एक सदस्य को हेलीकॉप्टर से ग्राज के एक अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
Swiss Airlines plane filled with smoke, emergency landing in Austria; Death of crew member
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुखारेस्ट से ज्यूरिख जा रहे स्विस एयरलाइंस के विमान के अंदर धुआं भर गया। इसके चलते विमान की ऑस्ट्रिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। धुएं के चलते विमान के चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। एयरलाइंस ने घटना की जांच शुरू करा दी है। साथ ही कर्मचारी की मौत पर दुख जताया है। 

विज्ञापन


एयरलाइंस के मुताबिक 23 दिसंबर को विमान एयरबस ए 220-300 जेट बुखारेस्ट से ज्यूरिख के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में 74 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। अचानक विमान के इंजन में समस्या हुई और कॉकपिट व केबिन में धुआं भरने लगा। इस पर विमान की ऑस्ट्रिया के ग्राज में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद चालक दल के एक सदस्य को हेलीकॉप्टर से ग्राज के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका इलाज किया गया। इसके अलावा चालक दल के एक अन्य सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। इसके साथ ही विमान में सवार सभी यात्रियों की जांच की गई। 
विज्ञापन


स्विस एयरलाइंस ने कहा कि हमारे एक युवा सहयोगी की अस्पताल में मौत हो गई। इस नुकसान से हम सदमे और शोक में हैं। अपने प्रिय सहयोगी की मृत्यु से दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं कर्मचारी के परिवार के साथ हैं। हालांकि एयरलाइंस ने यह भी कहा कि हम अपने कर्मचारी या मृत्यु के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं  देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइंस के मुख्य परिचालन अधिकारी ओलिवर बुचहोफर ने ग्राज में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सुविधा के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दुखद दिन है। हमारे सहकर्मी का खोना बेहद निराश करने वाला है। घटना के कारणों की जांच की जाएगी। इसमें विमान के यांत्रिक भाग और चालक दल के लिए सुरक्षात्मक श्वास उपकरणों पर भी ध्यान दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed