फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sweden to becoming a tobacco-free country, just less than five percent of people smoke daily

Sweden: तंबाकू मुक्त देश बनने के करीब स्वीडन, महज पांच फीसदी से भी कम लोग रोजाना करते हैं धूम्रपान

Thu, 01 Jun 2023 05:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, स्टॉकहोम।
एजेंसी, स्टॉकहोम। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Jun 2023 05:50 AM IST
सार

यूरोस्टेट सांख्यिकी एजेंसी के मुताबिक, 2019 में 15 वर्ष से अधिक आयु के सिर्फ 6.4 फीसदी लोग यहां दैनिक धूम्रपान करने वाले थे, जो यूरोपीय संघ में सबसे कम और 27 देशों के ब्लॉक में 18.5 फीसदी के औसत से काफी नीचे है।

विज्ञापन
Sweden to becoming a tobacco-free country, just less than five percent of people smoke daily
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

 

विज्ञापन

स्वीडन के आउटडोर बार और रेस्तरां में गर्म हवा तो है लेकिन कहीं भी सिगरेट का धुआं नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस घोषित करने वाले दिन यूरोपीय संघ (ईयू) में स्वीडन एक ऐसे देश के रूप में चिन्हित हुआ जहां धूम्रपान की दर सबसे कम है। यह देश खुद को धूम्रपान मुक्त घोषित करने के करीब पहुंच चुका है जहां 5 फीसदी से भी कम लोग दैनिक रूप से धूम्रपान करते हैं।

यूरोस्टेट सांख्यिकी एजेंसी के मुताबिक, 2019 में 15 वर्ष से अधिक आयु के सिर्फ 6.4 फीसदी लोग यहां दैनिक धूम्रपान करने वाले थे, जो यूरोपीय संघ में सबसे कम और 27 देशों के ब्लॉक में 18.5 फीसदी के औसत से काफी नीचे है। स्वीडन की पब्लिक हेल्थ एजेंसी के आंकड़े बताते हैं कि तब से धूम्रपान की दर में गिरावट जारी है, जो पिछले साल 5.6 फीसदी तक पहुंच गई थी। स्टॉकहोम निवासी कैरिना एस्टोरसन ने कहा, हमें जीने का स्वस्थ तरीका पसंद है, मुझे लगता है कि इसी कारण स्वीडन में धूम्रपान के प्रति दिलचस्पी बहुत कम है।

विज्ञापन


फेफड़ों के कैंसर की दर अपेक्षाकृत कम
स्वीडिश कैंसर सोसायटी के महासचिव उलिका अरेहेड ने कहा, हम सार्वजनिक स्थानों पर कई वर्षों से पाबंदी लगाने में जुटे रहे। हमने धूम्रपान पर जिस तरह से सख्ती की उसका असर यह रहा कि अब यहां फेफड़ों के कैंसर की दर दुनिया के अन्य देशों की अपेक्षा कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान वर्जित
1.5 करोड़ के देश में बस स्टॉप, ट्रेन प्लेटफॉर्म पर और अस्पतालों व अन्य सार्वजनिक इमारतों के आसपास तक कोई धूम्रपान करता नहीं दिखाई देता। 2019 के बाद से स्वीडन का धूम्रपान प्रतिबंध उनके बाहरी बैठने की जगह पर भी लागू हो गया।

कनाडा हर सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी लगाने वाला पहला देश बनेगा

तंबाकू का धुआं बच्चों को नुकसान पहुंचाता है। सिगरेट ल्यूकेमिया का कारण है। हर कश में जहर है। ये कुछ संदेश हैं जो जल्द ही कनाडा में हर सिगरेट पर अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में दिखाई देंगे। कनाडा ने बुधवार को घोषणा की कि हर सिगरेट पर स्वास्थ्य चेतावनी छापनी पड़ेगी। ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश बन गया है। अमेरिकी मीडिया ने यह जानकारी दी है।

कनाडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक समाचार विज्ञप्ति में कहा कि नए तम्बाकू उत्पादों की उपस्थिति, पैकेजिंग और चेतावनी नियम कनाडा सरकार के उन वयस्कों की मदद करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा होगा जो धूम्रपान छोड़ने में युवाओं और गैर-तंबाकू उपयोगकर्ताओं को निकोटीन की लत से बचाने के लिए और तंबाकू की अपील को और कम करने में मदद करेगी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हर सिगरेट पर चेतावनी धूम्रपान करने वालों के लिए चेतावनियों से बचना लगभग असंभव बना देगा। कैनेडियन कैंसर सोसायटी के वरिष्ठ नीति विश्लेषक रॉब कनिंघम के अनुसार, नया नियम विश्व में मिसाल कायम करने वाला उपाय होगा, जो हर उस व्यक्ति तक पहुंचेगा जो धूम्रपान करता है। यह नियम 2035 तक देशभर में तंबाकू की खपत को पांच प्रतिशत से कम करने के देश के लक्ष्य का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed