Gyanesh Kumar: CEC ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में कई देशों के अपने समकक्षों से की मुलाकात, चुनाव प्रबंधन पर चर्चा
स्वीडन में चुनावी सम्मेलन के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इंडोनेशिया, मंगोलिया और दक्षिण अफ्रीका के चुनाव प्रमुखों से मुलाकात की। इस दौरान वैश्विक नेताेओं ने लोकतांत्रिक सहयोग पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वीडन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने इंडोनेशिया, मंगोलिया और दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के चुनाव आयोग प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। ये मुलाकातें स्टॉकहोम में 10 से 12 जून तक चल रहे इंटरनेशनल आईडीईए स्टॉकहोम कॉन्फ्रेंस ऑन इलेक्टोरल इंटीग्रिटी के दौरान हुईं।
बता दें कि इस सम्मेलन में करीब 50 देशों से 100 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन इंटरनेशनल आईडीईए संस्था की तरफ से स्वीडन के विदेश मंत्रालय, स्वीडिश चुनाव प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियन इलेक्टोरल कमीशन के सहयोग से किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- India-EU Talks: पीयूष गोयल बोले- हम EU के साथ FTA को अंतिम रूप देने के 'बहुत करीब', कुछ मुद्दे हल होने बाकी
सम्मलेन में किन-किन नेताओं से हुई मुलाकात
सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अब तक जिन देशों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है, उनमें इंडोनेशिया के चुनाव आयोग प्रमुख मोहमद अफीफुद्दीन, मंगोलिया की चुनाव प्रमुख पुरवी डेल्गर्नारन और दक्षिण अफ्रीका के चुनाव प्रमुख मोसोथो साइमन मुएप्या शामिल हैं।
आगे और भी बैठकें प्रस्तावित
मामले में चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आने वाले दिनों में ज्ञानेश कुमार करीब 20 देशों के चुनाव प्रमुखों से एक-एक करके मुलाकात करेंगे। इनमें यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, फ्रांस, मैक्सिको, स्विट्ज़रलैंड जैसे देशों के अधिकारी भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: भारत के साथ तनाव के बीच 20 फीसदी बढ़ाया रक्षा बजट, 2550 अरब रुपये किए आवंटित
क्या है बैठक का उद्देश्य?
गौरतलब है कि इन बैठकों का मकसद वैश्विक लोकतांत्रिक सहयोग को बढ़ाना और चुनाव संबंधी सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना है। यह भारत की चुनावी प्रणाली की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी प्रतिष्ठा को और भी प्रगाढ़ करता है।