{"_id":"63e2fa9f62dd2b3bc50b4377","slug":"swati-dave-named-president-of-cair-in-australia-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swati Dave: ऑस्ट्रेलिया में सीएआईआर की अध्यक्ष नामित हुईं स्वाति दवे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Swati Dave: ऑस्ट्रेलिया में सीएआईआर की अध्यक्ष नामित हुईं स्वाति दवे
Wed, 08 Feb 2023 06:57 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, मेलबर्न।
एजेंसी, मेलबर्न।
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 08 Feb 2023 06:57 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने दवे की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि इस साल प्रारंभ किया जा रहा यह केंद्र दोनों देशों के बीच मजबूत कारोबारी एवं सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
Swati dave
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय मूल की वरिष्ठ बैंक अधिकारी स्वाति दवे को‘सेंटर फॉर ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशंस’(सीएआईआर) के सलाहकार बोर्ड का प्रथम अध्यक्ष नामित किया गया है। सीएआईआर, दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच है। वह अभी एशिया सोसाइटी ऑस्ट्रेलिया में ‘डिप्टी चेयर’ के रूप में व ऑस्ट्रेलिया-चीन संबंध सलाहकार बोर्ड में राष्ट्रीय फाउंडेशन की एक सदस्य के रूप में सेवा दे रही हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने दवे की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि इस साल प्रारंभ किया जा रहा यह केंद्र दोनों देशों के बीच मजबूत कारोबारी एवं सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में निदेशक के पदों पर अपनी व्यापक भूमिकाओं के कारण दवे महत्वपूर्ण रणनीतिक, नेतृत्व और कारोबारी अनुभव रखती हैं। वोंग के मुताबिक, मैं इस अहम पहल पर दवे के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम अपने एक सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय साझेदार, भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करना चाहते हैं।
विज्ञापन