फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suspicious death of Prince William and Prince Harry's cousin, gun found near the body; fear of suicide

UK: प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी की चचेरी बहन की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली बंदूक; खुदकुशी करने की आशंका

Tue, 22 Jul 2025 09:17 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Tue, 22 Jul 2025 09:17 AM IST
सार

राजकुमारी डायना के चाचा की पोती रोजी रोश विल्टशॉयर में रहती थी। 20 वर्षीय रोजी अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए सामान पैक कर रहीं थीं। इस दौरान उनकी मां और बहन ने कमरे में उनका शव पड़ा देखा।

विज्ञापन
Suspicious death of Prince William and Prince Harry's cousin, gun found near the body; fear of suicide
प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी। - फोटो : इंस्टाग्राम/केंसिग्टन रॉयल/ANI

विस्तार

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और राजकुमार हैरी की चचेरी बहन रोजी रोश की संदिग्ध हालात में अपने घर में मौत हो गई। उनके शव के पास बंदूक पड़ी मिली। हालांकि पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। अफसरों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिवंगत राजकुमारी डायना के चाचा की पोती रोजी रोश विल्टशॉयर में रहती थी। 20 वर्षीय रोजी अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए सामान पैक कर रहीं थीं। इस दौरान उनकी मां और बहन ने कमरे में उनका शव पड़ा देखा। शव को देखकर दोनों के होश उड़ गए। घटनास्थल से बंदूक बरामद की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अप्रवासियों को हिरासत केंद्रों में जानवरों की तरह खिलाया जा रहा खाना', अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनर ग्रांट डेविस ने कहा कि पुलिस ने रोजी की मौत को गैर संदिग्ध माना है। उन्होंने माना कि रोजी की मौत में किसी तीसरे का हाथ नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि रोजी ने खुदकुशी की होगी। 


एक लेख में उनको ह्यू और पिप्पा की प्यारी बेटी, आर्ची और अगाथा बहन, डेरेक और रे लॉन्ग की पोती बताया गया। रोजी डरहम विश्वविद्यालय में अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन कर रही थी। वह दोस्तों के साथ छुट्टी पर जाने के लिए बेहद उत्साहित थीं। एक प्रवक्ता ने कहा कि उनकी बहुत याद आएगी। परिवार ने उनके निधन को लेकर निजता बनाए रखने की अपील की है। उनको निधन के बाद निजी अंतिम संस्कार और निजी श्रद्धांजलि सभा होगी।

ये भी पढ़ें: गाजा और सीरिया में इस्राइली हमले से ट्रंप नाराज, नेतन्याहू को फोन कर हालात सुधारने को कहा

इससे पहले फरवरी 2024 में हैरी और विलियम की चचेरी बहन लेडी गैब्रिएला किंग्स्टन के पति थॉमस किंग्स्टन की सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी। उनके शव के पास में भी एक बंदूक मिली थी। ग्लूस्टरशायर की वरिष्ठ कोरोनर कैटी स्केरेट ने कहा था कि किंग्स्टन ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed