फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suspected militants kill 7 labourers from Punjab in Pakistan’s Balochistan

Pakistan: बलूचिस्तान में पंजाब के 7 मजदूरों की हत्या, संदिग्ध आतंकवादियों की कायराना हरकत; सीएम से रिपोर्ट तलब

Sun, 29 Sep 2024 02:14 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 29 Sep 2024 02:14 PM IST
सार

पीड़ित पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले के रहने वाले थे और हमले के समय वे दिन भर की मेहनत के बाद एक ही छत के नीचे सो रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्वचालित हथियारों से लैस हमलावर परिसर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Suspected militants kill 7 labourers from Punjab in Pakistan’s Balochistan
बलूचिस्तान में पंजाब के 7 मजदूरों की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने रविवार को कम से कम सात पंजाबी मजदूरों की हत्या कर दी। ये वारदात अशांत क्षेत्र में इस तरह की हत्या की ताजा घटना है। पुलिस ने बताया कि ये मजदूर पंजगुर शहर के खुदा-ए-अबादन इलाके में एक मकान के निर्माण के लिए काम पर रखे गए थे। पीड़ित पंजाब प्रांत के मुल्तान जिले के रहने वाले थे और हमले के समय वे दिन भर की मेहनत के बाद एक ही छत के नीचे सो रहे थे। जानकारी के मुताबिक स्वचालित हथियारों से लैस हमलावर परिसर में घुसे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


किसी संगठन ने लगी हमले की जिम्मेदारी
पुलिस महानिरीक्षक मोअज्जम जाह अंसारी ने डॉन को बताया, सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मृतकों की पहचान साजिद, शफीक, फैयाज, इफ्तिखार, सलमान, खालिद और अल्लाह वासिया के रूप में हुई है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन पंजगुर के एसएसपी फाजिल शाह बुखारी ने कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है और कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने की हमले की निंदा
वहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की। जबकि प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से इस मामले में रिपोर्ट मांगी। उन्होंने आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए हर संभव कदम उठाने का संकल्प भी दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूच आतंकवादी में पंजाबी श्रमिकों को बनाते हैं निशाना
यह हमला ऐसी वारदातों की एक श्रृंखला में से एक है, जिसमें बलूच आतंकवादी प्रांत में पंजाबी श्रमिकों को निशाना बनाते हैं। आतंकवादियों का आरोप है कि पंजाबी बहुल कंपनियां प्रांत को उसकी खनिज संपदा से वंचित कर रहा है, हालांकि अधिकारियों ने इस आरोप का खंडन किया है।


पहले भी 23 लोगों की गई थी हत्या
पिछली ऐसी वारदात में, इसके विद्रोहियों ने अगस्त में प्रांत के मुसाखेल जिले में कम से कम 23 लोगों की हत्या कर दी थी। हथियारबंद लोगों ने यात्रियों को ट्रकों और बसों से उतार दिया और उनकी पहचान की जांच करने के बाद उन्हें गोली मार दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed