{"_id":"5d6b7cb48ebc3e01387477e2","slug":"suspect-who-deadly-stabbed-sikh-man-in-us-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में चाकू से गोदकर सिख व्यक्ति की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में चाकू से गोदकर सिख व्यक्ति की हत्या करने वाला गिरफ्तार
Sun, 01 Sep 2019 01:39 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 01 Sep 2019 01:39 PM IST
सार
- अमेरिका में सिख व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला गिरफ्तार।
- 64 साल के बुजुर्ग की हत्या करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है।
- मृतक परमजीत सिंह भारत के रहने वाले थे और तीन साल पहले यहां आए थे।
- अधिकारियों ने अदालत को सबूत सौंपे थे और क्रीटर की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका के कैलिफोर्निया में सिख व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले 21 साल के संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को लगता है कि 64 साल के बुजुर्ग की हत्या करने के पीछे इसी शख्स का हाथ है। मृतक परमजीत सिंह भारत के रहने वाले थे और महज तीन साल पहले ही अमेरिका आए थे।
विज्ञापन
25 अगस्त की रात करीब नौ बजे वह शाम की सैर पर निकले थे, तभी उनपर हमला हो गया। मामले में एंथनी क्रीटर-रोह्डस नामक व्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। सिंह की हत्या से पूरा सिख समुदाय हैरान था। सिंह सिख समुदाय के सक्रिय सदस्य थे।
विज्ञापन
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि मामले की जांच करने वाले अधिकारियों ने अदालत को सबूत सौंपे थे और क्रीटर की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके घर की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि ऐसी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे हत्या के पीछे की वजह पता चल सके। लेकिन अभी जांच की जा रही है। सिंह के परिवार ने संदिग्ध व्यक्ति की सूचना देने के लिए पहले ही 20 हजार डॉलर के इनाम की पेशकश की थी। इनाम का ये पैसा सामुदायिक दान के माध्यम से इकट्ठा किया गया था।