फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   survey finds People of China are annoyed with America and India

survey: अमेरिका और भारत से चिढ़ते हैं चीन के लोग, रूस और पाकिस्तान उनके पंसदीदा देश

Sun, 15 May 2022 02:54 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अजय सिंह Updated Sun, 15 May 2022 02:54 PM IST
सार

इस सैंपल सर्वे में चीन के 3000 से ज्यादा लोगों की राय जानी गई। सर्वे मार्च में हुआ था, लेकिन उसकी रिपोर्ट गुरुवार को जारी हुई।

विज्ञापन
survey finds People of China are annoyed with America and India
china - फोटो : social media

विस्तार

चीन की जनता में जिन दो देशों के प्रति सबसे ज्यादा नकारात्मक भावना है, वे अमेरिका और भारत हैं। उधर रूस के प्रति उनकी भावनाएं लगातार सकारात्मक हुई हैं। रूस और पाकिस्तान उनके दो पसंदीदा देश हैं। ये बात एक ताजा जनमत सर्वेक्षण से सामने आई है। सर्वे थिंक टैंक सेंट्रल यूरोपियन इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज ने किया। इस सैंपल सर्वे में चीन के 3000 से ज्यादा लोगों की राय जानी गई। सर्वे मार्च में हुआ था, लेकिन उसकी रिपोर्ट गुरुवार को जारी हुई। इससे यह सामने आया कि चीनी जनता का बहुमत यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन करता है।

विज्ञापन


सेंट्रल यूरोपियन इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज के मुताबिक इस सर्वे के दौरान 25 देशों के बारे में चीनी जनता की राय पूछी गई। इस दौरान सामने आया कि फिलहाल रूस उनका सबसे पसंदीदा देश है। जबकि अमेरिका के प्रति उनके मन में सबसे ज्यादा नाराजगी है। 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने रूस के बारे में सकारात्मक राय जताई। इतने ही लोंगों ने कहा कि बीते तीन महीनों में रूस के प्रति उनकी राय में सुधार हुआ है। अमेरिका के लिए सकारात्मक राय रखने वाले लोगों की संख्या एक तिहाई से भी कम थी।
विज्ञापन


नकारात्मक राय के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे नंबर पर आया। तीसरे नंबर पर जापान रहा। 48 प्रतिशत लोगों ने वियतनाम के प्रति नकारात्मक राय जताई। इंडोनेशिया और फिलीपीन्स के प्रति नकारात्मक राय रखने वाले लोगों की संख्या 40 प्रतिशत से ऊपर रही। लेकिन सिंगापुर के प्रति 56 प्रतिशत लोगों ने अच्छी राय जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट जारी करते हुए सर्वे टीम के सदस्य और चेक रिपब्लिक की पैलेकी यूनिवर्सिटी में रिसर्चर रिचर्ड टर्कसेन्यी ने कहा कि चीन की जनता यूक्रेन में रूसी हमलों से परेशान नजर नहीं आती। बल्कि ज्यादातर लोग इस विवाद में रूस का समर्थन करते हैँ। जिन लोगों की रूस के बारे में हाल में राय सुधरी है, उनसे इसका कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने साहस दिखाया है, इसलिए उनका उनमें भरोसा बढ़ा है। कुछ चीनियों ने कहा कि रूस और चीन में बिरादरना लगाव है, तो सर्वे में शामिल एक हिस्से ने कहा- दुश्मन का दुश्मन हमारा दोस्त है।

 विश्लेषकों ने कहा है कि चीन के बारे जिन देशों में जैसी राय है, मोटे तौर पर चीन में उसके प्रति वैसी ही राय है। सर्वे के दौरान 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कहा कि अमेरिकियों में चीन के प्रति खराब सोच है। जबकि रूस में सिर्फ दस फीसदी लोग ही चीन के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैँ। सर्वे से जुड़े शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि चीन में राष्ट्रवाद की भावना और प्रबल हुई है। 90 फीसदी लोगों ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत है। इस संस्था के पिछले सर्वे में 82 प्रतिशत लोगों ने ही ऐसी राय जताई थी।


कूटनीतिक विशेषज्ञों ने राय जताई है कि इस सर्वे के नतीजे अहम हैं। इसका मतलब यह है कि शी जिनपिंग के नेतृत्व मे कम्युनिस्ट सरकार जिस राह पर चल रही है, उसे देश के अंदर व्यापक समर्थन मिला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed