फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Supreme Leader of North Korea Kim Jong Un says his country facing its worst-ever situation

उत्तर कोरिया: किम जोंग-उन ने कहा- अब तक के सबसे खराब दौर में उनका देश

Thu, 08 Apr 2021 01:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Apr 2021 01:56 AM IST
सार

  • विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था कोरोना रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन व अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण चरमरा गई है

विज्ञापन
Supreme Leader of North Korea Kim Jong Un says his country facing its worst-ever situation
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने प्योंगयांग में एक बड़े राजनीतिक सम्मेलन के दौरान अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वीकार किया कि उनका देश बेहद खराब दौर से गुजर रहा है। किम ने वर्कर्स पार्टी के शाखा सचिवों की बैठक के दौरान ये टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तर कोरिया में किम के शासन का एक दशक पूरा होने जा रहा है और पहले से ही अस्थिर उसकी अर्थव्यवस्था कोरोना रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन व अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण चरमरा गई है।
विज्ञापन


किम ने कहा, अब तक के सबसे बुरे हालात में लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाना पार्टी के जमीनी संगठनों की भूमिका पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, हमें कई अभूतपूर्व चुनौतियों से निपटना है। किम ने पार्टी सदस्यों से जनवरी में हुई कांग्रेस के फैसले लागू करने का भी अनुरोध किया। उस वक्त उन्होंने अमेरिकी दबाव के बावजूद परमाणु क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उ. कोरिया ने कहा, देश में कोरोना का कोई केस नहीं
उत्तर कोरिया ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पेश हालिया रिपोर्ट में दावा किया है कि देश अब भी कोरोना वायरस से मुक्त है। बता दें कि एक वर्ष पूर्व संक्रमण की शुरुआत से उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएं बंद कर रखी हैं, पर्यटकों के आगमन पर रोक है। संक्रमण के लक्षण वाले हजारों लोगों को क्वारंटीन रखने के बाद भी उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके देश में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed