{"_id":"57d9f0664f1c1beb5bd493f3","slug":"super-typhoon-meranti-wreaks-havoc-on-taiwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताइवान में आया साल का सबसे शक्तिशाली तूफान 'मेरांटी'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ताइवान में आया साल का सबसे शक्तिशाली तूफान 'मेरांटी'
एजेंसी/ ताइपे
Updated Thu, 15 Sep 2016 06:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
ताइवान में सबसे शक्तिशाली तूफान मेरांटी ने बुधवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान के कारण दस लाख से भी ज्यादा घरों में बिजली चली गई। इस दौरान पांच लोगों के जख्मी होने की खबर है। माना जा रहा है कि इस साल दुनिया का यह सबसे शक्तिशाली तूफान है।
विज्ञापन
ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के अनुसार कैटगरी पांच के इस तूफान का असर काओसियूंग और हुलिएन समेत दक्षिणी और पूर्वी शहरों पर पड़ा।
तेज हवाएं 263 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बह रही थीं। इसके बाद आई मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठहर गया। हालांकि कहीं से भी भूस्खलन की कोई घटना नहीं हुई। वहीं, हेनगचुन की वेधशाला ने पिछले 120 साल के इतिहास में सबसे तेज हवाएं दर्ज की हैं।
विज्ञापन