फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Super predator Hillary Clinton heckled by Palestine supporters over Gaza deaths

Hillary Clinton: न्यूयॉर्क में फलस्तीनी समर्थकों ने हिलेरी क्लिंटन को घेरा, कहा- गाजा की चीखें आपको रुलाएंगी

Sat, 06 Apr 2024 05:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 06 Apr 2024 05:39 PM IST
सार

न्यूयॉर्क में फलस्तीनी समर्थकों ने हिलेरी क्लिंटन को घेरा और उन्हें सबसे बड़ा शिकारी करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने हिलेरी पर नरसंहार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Super predator Hillary Clinton heckled by Palestine supporters over Gaza deaths
हिलेरी क्लिंटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और फलस्तीन के बीच तनाव लगातार जारी है और इसमें अब तक दोनों तरफ से 33,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। दुनियाभर में इस युद्ध के खिलाफ फलस्तीनी समर्थकों का प्रदर्शन भी जारी है। इस बीच यह खबर न्यूयॉर्क से है, जहां फलस्तीन के समर्थकों ने हिलेरी क्लिंटन को घेरकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे लोगों ने हिलेरी को सबसे बड़ा शिकारी करार दिया और क्लिंटन दंपति पर नरसंहार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


हिलेरी और बिल क्लिंटन को घेरकर की नारेबाजी
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध के बीच इस्राइल का साथ देने की बात कही है। इस वजह से बाइडन प्रशासन भी तीव्र आलोचनाओं का सामना कर रहा है। दरअसल हिलेरी और उनके पति बाइडन के समर्थन में हो रहे एक कार्यक्रम से बाहर निकले ही थे कि फलस्तीनी समर्थकों ने दोनों को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने नाम दिया- सबसे बड़ा शिकारी
इस नारेबाजी के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें सबसे बड़ा शिकारी करार देते हुए कहा कि यह जोड़ी नरसंहार को बढ़ावा देने पर तुली हुई है। प्रदर्शनकारियों ने हिलेरी और बिल क्लिंटन से पूछा कि आपके हाथों कितने लोग मारे गए हैं? हमें उम्मीद है कि मारे गए लोगों की चीखें आपको हर रात परेशान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिलेरी क्लिंटन ने क्या कहा था?
जब इस्राइल पर हमास के हमले में 1200 लोगों की जान गई थी, तब हिलेरी क्लिंटन ने शुरू में इस्राइल के आत्मरक्षा के अधिकार पर जोर दिया था। उन्होंने दावा किया कि युद्धविराम की वकालत करने वाले लोग हमास को नहीं जानते। हालांकि इसके बाद एक इंटरव्यू में हिलेरी ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed