फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sunita Williams to vote in US Presidential elections from space, Know the details

US: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स अब राष्ट्रपति चुनाव में देंगी भागीदारी, ISS से इस तरह कर सकेंगी मतदान

Mon, 07 Oct 2024 12:35 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 07 Oct 2024 12:35 PM IST
सार

विलियम्स वर्तमान में आईएसएस के कमांडर के रूप में फिलहाल काम कर रही हैं। वह धरती की सतह से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर रहते हुए अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करेंगी।

विज्ञापन
Sunita Williams to vote in US Presidential elections from space, Know the details
सुनीता विलियम्स - फोटो : X/Nasa

विस्तार

सुनीता विलियम्स एक और इतिहास बनाने के लिए तैयार हैं। वह अपने सहयोगी बुच विल्मोर के साथ कई महीनों से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। ऐसे में उन्होंने आगामी पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपना योगदान देने की इच्छा जाहिर की है। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से ही मतदान देकर एक इतिहास रचेंगी। 

विज्ञापन


1997 से वोट डाला जा रहा
विलियम्स वर्तमान में आईएसएस के कमांडर के रूप में फिलहाल काम कर रही हैं। वह धरती की सतह से करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर रहते हुए अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करेंगी। अंतरिक्ष सेंटर से वोटिंग कोई नई बात नहीं है। नासा के एस्ट्रोनॉट्स 1997 से अपने देश का नेता चुनने के लिए मतदान करते आ रहे हैं। तब टेक्सास विधानमंडल ने नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को कक्षा से मतपत्र डालने की अनुमति देने वाला एक विधेयक पारित किया था। 
विज्ञापन


अब नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता भी अंतरिक्ष-आधारित मतदाताओं के एक चुनिंदा समूह में शामिल होंगी। बता दें, सबसे पहले डेविड वुल्फ ने मीर स्पेस स्टेशन पर रहते हुए वोट दिया था। उसके बाद हाल ही में 2020 के चुनावों के दौरान केट रूबिन्स ने आईएसएस से मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डालेंगी अपना वोट
अपना वोट डालने के लिए, विलियम्स एक ऐसी प्रक्रिया का पालन करेंगी जिसका उपयोग अन्य अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेशों से मतदान करने के लिए किया जाता है। ऑर्बिटिंग लैबोरेट्री से स्पेस सेंटर में बैठे अंतरिक्ष यात्री इलेक्ट्रॉनिक बैलट की मदद से वोटिंग करते हैं। सैटेलाइट फ्रीक्वेंसी की मदद से इलेक्ट्रॉनिक मतपत्रों को स्पेस स्टेशन भेजा जाएगा और फिर अंतरिक्ष यात्री अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। वोट डालने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मतपत्रों को वापस धरती पर भेजा जाता है। 




कौन हैं आमने-सामने?
बता दें, इस साल अमेरिका में पाच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। रिपब्लिकन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मैदान में हैं। जबकि डेमोक्रेट्स की ओर से उप राष्ट्रपति कमला हैरिस चुनावी दौड़ में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed