फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sunita williams return date on earth confirmed by nasa splash down off us coast

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने की तारीख तय; अंतरिक्ष यात्रियों ने मस्क-ट्रंप का जताया आभार

Mon, 17 Mar 2025 09:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 17 Mar 2025 09:05 AM IST
सार

स्पेसएक्स का ड्रैगन क्राफ्ट यान रविवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा था। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते करीब नौ महीने से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर फंसे हैं। 

विज्ञापन
sunita williams return date on earth confirmed by nasa splash down off us coast
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर। - फोटो : NASA

विस्तार

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर की धरती पर वापसी की तारीख तय हो गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि ये दोनों और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री मंगलवार शाम को धरती पर वापस लौटेंगे। नासा ने बताया कि सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और एक अन्य अमेरिकी अंतरिक्षयात्री निक हेग और एक रूसी अंतरिक्षयात्री एलेक्जेंडर गोरबुनोव स्पेसएक्स के ड्रैगन क्राफ्ट यान से फ्लोरिडा के तट पर मंगलवार शाम करीब छह बजे धरती पर उतर सकते हैं। पहले इनके बुधवार को धरती पर लौटने की उम्मीद थी।

विज्ञापन


स्पेसएक्स का ड्रैगन क्राफ्ट यान रविवार को चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा था। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बीते करीब नौ महीने से अंतरिक्ष स्पेस स्टेशन पर फंसे हैं। दोनों बीते साल जून में बोइंग के स्टारलाइनर यान से अंतरिक्ष पहुंचे थे, लेकिन स्टारलाइनर यान में तकनीकी खराबी के चलते दोनों वापस नहीं आ सके। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sunita Williams: धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूम उठीं सुनीता, अंतरिक्ष से आया जश्न मनाने का VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने से अंतरिक्ष यात्रियों को हो सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में 284 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में दोनों को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि अंतरिक्ष में लंबे समय तक शून्य गुरुत्वाकर्षण व तेज विकिरण में रहने से हड्डियों की कमजोरी, आंखों की रोशनी पर असर और शरीर का संतुलन बिगड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विकिरण के चलते कैंसर और तंत्रिका तंत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो सकती है। 




ये भी पढ़ें- ISS: अंतरिक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति लेकर गई हैं सुनीता विलियम्स, जानिए पहले दो बार क्या-क्या ले गईं थीं

मस्क और ट्रंप का आभार जताया
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया है। एक्स पर मस्क द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सुनीता विलियम्स ने कहा, 'हम जल्द ही वापस आ रहे हैं, इसलिए मेरे बिना योजनाएं न बनाएं। हम जल्द ही वापस आ जाएंगे।' बुच विलमोर ने कहा, 'हम सभी मस्क का बहुत सम्मान करते हैं और जाहिर तौर पर हमारे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी सम्मान और प्रशंसा करते हैं। हम उनकी सराहना करते हैं, हम उनके हमारे लिए किए गए सभी कार्यों, हमारे देश के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान की सराहना करते हैं और हम उनके आभारी हैं।'

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed