फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA's stuck astronauts welcome SpaceX crew at International Space Station on Sunday Sunita Williams

Sunita Williams: धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूम उठीं सुनीता, अंतरिक्ष से आया जश्न मनाने का VIDEO

Sun, 16 Mar 2025 01:19 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 16 Mar 2025 01:19 PM IST
सार

Sunita Williams: नासा और स्पेसएक्स का क्रू-10 मिशन इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद है। फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर क्रू-10 मिशन के अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पहुंचे। सफल डॉकिंग और हैच खुलने के बाद, अंतरिक्ष यात्रियों ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर से मुलाकात की। इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
NASA's stuck astronauts welcome SpaceX crew at International Space Station on Sunday Sunita Williams
अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे चार नए अंतरिक्ष यात्री अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


NASA: अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा क्रू-10 मिशन, जानिए सुनीता विलियम्स और विल्मोर कब होंगे धरती के लिए रवाना

माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले सप्ताह फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा। विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण ये लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए हैं।


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं। ये चारों लोग विल्मोर और विलियम्स के धरती के लिए रवाना होने के बाद अगले छह महीने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताएंगे, जिसे सामान्य अवधि माना जाता है।

ISS से सुनीता विलियम्स की वापसी कब: पृथ्वी लौटने पर क्या होंगी मुश्किलें, देखने-चलने तक में क्यों आएगी दिक्कत?

जल्द धरती पर वापस आएंगी सुनीता
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आने वाले कुछ दिनों तक नए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। संभावना है कि इस सप्ताह के अंत तक वे स्पेसएक्स कैप्सूल के माध्यम से पृथ्वी की ओर लौटेंगे। नासा के अनुसार, यदि मौसम अनुकूल रहता है, तो स्पेसएक्स कैप्सूल बुधवार से पहले अंतरिक्ष स्टेशन से अलग होकर फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा।

विल्मोर ने रविवार को अंतरिक्ष स्टेशन का ‘हैच’ खोला और इसके बाद एक के बाद एक चारों नए यात्री अंदर आए। अंतरिक्ष में पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने नए साथियों का स्वागत उनसे गले मिलकर और हाथ मिलाकर किया। विलियम्स ने ‘मिशन कंट्रोल’ से कहा, "यह एक शानदार दिन था। अपने दोस्तों को यहां देखकर बहुत खुशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed