{"_id":"6145a1be8ebc3e7d131a4c0d","slug":"suicide-bomber-who-attacked-kabul-airport-was-caught-in-delhi-five-years-ago-isis-k-magazine-claims","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: भारत में पांच साल पहले पकड़ा गया था काबुल एयरपोर्ट का आत्मघाती हमलावर, आईएस-के से जुड़ी पत्रिका में दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खुलासा: भारत में पांच साल पहले पकड़ा गया था काबुल एयरपोर्ट का आत्मघाती हमलावर, आईएस-के से जुड़ी पत्रिका में दावा
Sat, 18 Sep 2021 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 18 Sep 2021 03:08 PM IST
सार
इसी साल 26 अगस्त को काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमला हुआ था। काबुल हवाईअड्डे पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुए इस हमले में 180 से अधिक लोग मारे गए थे, जिनमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे।
विज्ञापन
तालिबान
- फोटो : Afghanistan Times
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) ने बड़ा खुलासा किया है कि पिछले महीने काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाला आत्मघाती हमलावर को पांच साल पहले दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल में भेज दिया गया था और बाद में उसे अफगानिस्तान भेज दिया गया। आईएसआईएस-के ने अपनी पत्रिका के नए अंक में इसका दावा किया है। इस दावे के बाद अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद 26 अगस्त को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर आत्मघाती हमला किया गया था। इस हमले में करीब 200 लोगों की मौत हो गई थी, इसमें 13 अमेरिकी सैनिक भी शामिल थे। हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस-के ने ली थी। आतंकी संगठन का आतंकी दिल्ली 2016 में दिल्ली में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
अब्दुर रहमान अल-लोगरी ने किया था आत्मघाती हमला
ISIS-K ने दावा किया कि अब्दुर रहमान अल-लोगरी नाम के आत्मघाती हमलावर भारत में पांच साल पहले ही पकड़ा गया था, जब वह "कश्मीर का बदला लेने के लिए" भारत में हमला करने की तैयारी में था। दिल्ली पुलिस ने उसे धर दबोचा था। जेल में सजा काटने के बाद उसे फिर से अफगानिस्तान भेज दिया गया और अमेरिकी सेना की मदद से काबुल एयरपोर्ट से निकाले जा रहे लोगों के दौरान इस हमले को अंजाम दिया था।
विज्ञापन