फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suicide bomber blows himself at protest site in Pakistan top Baloch leader and activists escape narrowly

Pakistan: बलूचिस्तान में धरना स्थल पर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, बाल-बाल बचे बलूच नेता-कार्यकर्ता

Sat, 29 Mar 2025 08:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची/इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची/इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 08:22 PM IST
सार

बलूचिस्तान में महरंग बलूच और अन्य बीवाईसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन स्थल पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट में बलूचिस्तान नेशलन पार्टी-मेंगल (बीएनपी-एम) के प्रमुख सरदार अख्तर मेंगल और अन्य कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। 
 

विज्ञापन
Suicide bomber blows himself at protest site in Pakistan top Baloch leader and activists escape narrowly
प्रदर्शन करते बलूच। (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई/एक्स/महरंग बलूच

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार को धरना स्थल पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस दौरान धरना स्थल पर बैठे शीर्ष बलूच राष्ट्रवादी नेता और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। हालांकि, बाद में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी-एम) के प्रमुख सरदार अख्तर मेंगल ने दावा किया कि रैली में शामिल चार लोग विस्फोट में घायल हो गए। 

विज्ञापन


बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) प्रमुख डॉ. महरंग बलूच को आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरोध में बीएनपी-एम के प्रमुख सरदार मेंगल शुक्रवार से ही वाध से क्वेटा तक मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। रैली के दौरान बीवाईसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


मस्तुंग में लकी पास के निकट लगाया था धरना 
शनिवार को प्रदर्शनकारी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण में मस्तंग में लकी पास के निकट धरना स्थल पर बैठे थे। इस दौरान आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। विस्फोट के दौरान बीएनपी-एम के प्रमुख सरदार मेंगल और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pakistan: महरंग बलोच क समर्थन में उतरा यूएन, पाक सरकार से मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को रिहा करने की अपील की

सुरक्षा अधिकारियों के पीछा करने पर खुद को उड़ाया
मस्तंग के सहायक आयुक्त (एसी) अकरम हरिफल के अनुसार, स्थानीय सामुदायिक पुलिस बल लेवी फोर्स के कर्मियों ने रैली के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जब वे उससे पूछताछ करने गए तो उसने भागने का प्रयास किया। सुरक्षा अधिकारियों के पीछा करने पर उसने खुद को उड़ा लिया। उन्होंने कहा, 'बलूचिस्तान नेशनल पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोग सुरक्षित हैं।'

रैली स्थल के पास बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ाने के बाद, रैली स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मस्तंग के सहायक आयुक्त अकरम ने बताया कि रैली स्थल के पास अतिरिक्त लेवी कर्मियों को तैनात किया गया है। हरिफल ने कहा कि सरकार ने बीएनपी के लंबे मार्च के लिए अनुमति दी थी, इसलिए सुरक्षा प्रदान की जा रही है। रैली के पास आत्मघाती हमलावर की मौजूदगी की जांच भी की जा रही है। 


ये भी पढ़ें: Mahrang Baloch: महरंग बलूच पर आतंकवाद के मामले में दर्ज किया गया मामला; फिलहाल क्वेटा जेल में हैं बंद

मेंगल का दावा- विस्फोट में चार कार्यकर्ता घायल हुए
घटना के तुरंत बाद, मेंगल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुरक्षित हैं।' बाद में, उन्होंने समर्थकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि विस्फोट में रैली में शामिल चार कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, 'हमें किसी समूह से कोई खतरा नहीं है। अगर हमें कोई खतरा है, तो वह राज्य से है।' 

महरंग बलूच को क्वेटा से किया गया था गिरफ्तार
बता दें कि महरंग बलूच और अन्य बीवाईसी कार्यकर्ताओं को इस महीने की शुरुआत में क्वेटा से एक धरने से गिरफ्तार किया गया था। वे लापता बलूच लोगों और बलूचिस्तान के साथ कथित अन्याय के लिए विरोध रैलियां कर रहे थे। बीएनपी-एम ने पहले दावा किया था कि मस्तंग के पास पुलिस ने 250 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed