{"_id":"63a057d941aeba30a77f2450","slug":"suicide-attack-on-military-vehicle-in-khyber-pakhtunkhwa-pakistan-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Suicide Attack: पाकिस्तान में सैन्य वाहन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला, सैनिक समेत तीन की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Suicide Attack: पाकिस्तान में सैन्य वाहन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला, सैनिक समेत तीन की मौत
Mon, 19 Dec 2022 11:12 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:12 PM IST
सार
waziristan suicide attack: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में एक ब्रिज के पास आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा बलों के वाहन को टक्कर मार दी। हमले में एक सैनिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को एक सैन्य वाहन को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें एक सैनिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें, एक दिन पहले ही यहां पुलिस थाने पर आतंकवादियों के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए थे।
विज्ञापन
पाक सेना की मीडिया सेल इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीरनशाह इलाके में एक पुल पर बम से लैस हमलावर ने सेना के वाहन को टक्कर मार दी। आत्मघाती हमले में 33 वर्षीय सैन्य कर्मी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि इस घटना में एक नागरिक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल किसी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले हफ्ते भी मीरनशाह में एक आत्मघाती विस्फोट में एक सैनिक सहित दो लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
सैन्य बलों को निशाना बनाता है टीटीपी
आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने देश में हमले तेज कर दिए हैं और इसके आतंकवादी ज्यादातर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। सशस्त्र आतंकवादियों ने रविवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले की सीमा से सटे एक पुलिस थाने पर हमला किया था, जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए थे और चार अन्य घायल हुए थे।
टीटीपी ने वापस लिया संघर्ष विराम
पिछले महीने, आतंकवादियों ने पुलिस के एक गश्ती वाहन पर हमला किया था, जिसमें छह पुलिसकर्मी मारे गए थे। टीटीपी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। टीटीपी ने पिछले महीने जून में पाकिस्तान सरकार के साथ हुए संघर्ष विराम को वापस ले लिया था और अपने आतंकियों को देशभर में हमले करने का निर्देश दिया था।