{"_id":"6136aa3c8ebc3ea75b2254cd","slug":"study-women-get-less-credit-for-research-than-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्ययन में खुलासा: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम मिलता है शोध का श्रेय ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अध्ययन में खुलासा: पुरुषों की तुलना में महिलाओं को कम मिलता है शोध का श्रेय
Tue, 07 Sep 2021 05:24 AM IST
Amit Mandal
एजेंसी, अटलांटा
एजेंसी, अटलांटा
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 07 Sep 2021 05:24 AM IST
सार
- प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियंरिंग क्षेत्रों में महिलाएं सहकर्मियों की तुलना में ज्यादा असहमति दर्ज कराती हैं
- ‘द जेंडर नेचर ऑफ ऑथरशिप’ अध्ययन के नतीजे साइंस एडवांसेज शोध पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं
विज्ञापन
Research
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकादमिक एवं शोध के काम का श्रेय महिलाओं को उनके पुरुष सहकर्मियों की तुलना में कम मिलता है। एक ताजा अध्ययन के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं की तरफ से असहमति दर्ज कराने की अधिक संभावना रहती है कि शोध लेखक के तौर पर किसका नाम किसका प्रकाशित किया जा रहा है। प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियंरिंग क्षेत्रों में महिलाएं सहकर्मियों की तुलना में ज्यादा असहमति दर्ज कराती हैं। हालांकि, इससे उनके लिए भविष्य के मौके भी कम होते हैं।
विज्ञापन
‘द जेंडर नेचर ऑफ ऑथरशिप’ अध्ययन के नतीजे साइंस एडवांसेज शोध पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। शोधपत्र की सह-लेखिका जॉर्जिया टेक में प्रोफेसर काशीदी सुगीमोटो ने इसे लैंगिक आधार पर लेखन में असहमति के संदर्भ किया गया सबसे बड़ा परीक्षण बताया। शोध के नतीजे सर्वे के 5,575 भागीदारों के प्रत्युत्तरों पर तय किए गए।
विज्ञापन
इसलिए मारामारी...श्रेय के क्रम से जुड़ी है प्रतिष्ठा
आकादमिक प्रकाशन में नाम किस क्रम में शामिल होता यह उत्पाकदता और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। सबसे पहले जिसका नाम होता है, वह अक्सर कनिष्ठ शोधकर्ता होता है, जो असल में शोध कर रहा होता वह अक्सर धन आवंटन को पूरा करता है।
विज्ञापन
लेखन के श्रेय के संबंध में महिलाएं व पुरुष अलग तरह से निर्णय करते हैं। महिलाएं इसे शुरुआत में स्पष्ट करना पसंद करती हैं, पुरुष इस पर बाद में चर्चा करना चाहते हैं। इससे बदले की भावना पैदा होती है, जिससेे भावी साझेदारी के अवसर महिलाओं के हाथ से चले जाते हैं। विवाद के बाद पुरुषों का सहकर्मियों के काम को कमतर साबित किए जाने के प्रयास करने की आशंका अधिक रहती है।