फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Study Report: Healthy lifestyle reduces risk of Alzheimer by three times age also increases six years

अध्ययन: स्वस्थ जीवनशैली से अल्जाइमर की आशंका तीन गुना कम, उम्र भी बढ़ जाती है छह साल 

Fri, 15 Apr 2022 06:17 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Apr 2022 06:17 AM IST
सार

यह अध्ययन शिकागो हेल्थ एंड एजिंग प्रोजेक्ट के तहत पंजीकृत 2,449 लोगों पर हुआ। इनकी जीवन शैली, खान-पान की आदतों, व्यायाम आदि का मूल्यांकन किया गया।

विज्ञापन
Study Report: Healthy lifestyle reduces risk of Alzheimer by three times age also increases six years
अल्जाइमर (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्या आप लंबी उम्र जीना चाहते हैं, और बढ़ी हुई में स्वस्थ भी रहना चाहेंगे? तो अमेरिका में हुआ नया अध्ययन इसमें कुछ मदद कर सकता है। इसमें दावा किया गया है कि स्वस्थ जीवनशैली से न केवल व्यक्ति की उम्र 6 साल बढ़ाई जा सकती है, बल्कि अल्जाइमर मुक्त जीवन की संभावना भी तीन गुना की जा सकती है।

विज्ञापन


यह अध्ययन शिकागो हेल्थ एंड एजिंग प्रोजेक्ट के तहत पंजीकृत 2,449 लोगों पर हुआ। इनकी जीवन शैली, खान-पान की आदतों, व्यायाम आदि का मूल्यांकन किया गया। हर अच्छी आदत पर एक अंक, अन्यथा शून्य अंक दिए गए। जिन्हें जितने ज्यादा अंक मिले, उनकी सेहत उतनी ही बेहतर, जीवन के वर्ष व अल्जाइमर मुक्त वर्ष उतने ही ज्यादा पाए गए। 
विज्ञापन


तीन दशक में तीन गुना होंगे कमजोर याददाश्त वाले

  • अल्जाइमर और डिमेंशिया से जुड़ी अन्य समस्याओं से 2019 में विश्व के 5.70  करोड़ लोग पीड़ित थे। 
  • रिपोर्ट का दावा है कि अगले 3 दशक में इनकी संख्या तीन गुना बढ़कर 15.2 करोड़ पहुंचने की आशंका है। 
  • आने वाले समय में इन मरीजों की देखभाल व रोग को नियंत्रित रखने का खर्च भी कई गुना बढ़ सकता है। 
  • 2019 में विश्व के 5.70 करोड़ लोग बीमारी से थे पीड़ित 


सामने आई ये हकीकत

  • स्वस्थ जीवनशैली अपनाने वाले महिला-पुरुष 65 साल की उम्र के बाद क्रमश: 24.2और 23.1 वर्ष औसतन और जी सके।
  • कम स्वस्थ जीवनशैली वाले महिला-पुरुषों में यह समय क्रमश: 21.1 व  17.4 वर्ष औसत था।
  • 65 की उम्र के बाद स्वस्थ जीवनशैली रखने वाले महिला-पुरुषों को क्रमश: 2.6 वर्ष व 1.4 वर्ष औसतन अल्जाइमर ने प्रभावित किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कम स्वस्थ जीवनशैली वाले महिला-पुरुषों में यह समय क्रमश: 4.1 वर्ष व 2.1 वर्ष था।
  • 85 साल की उम्र के बाद यह आंकड़ा और ज्यादा फर्क रखने वाला था।


अच्छी जीवनशैली के लिए यह करना होगा 
रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के लिए अच्छा भोजन मोटे अनाज, पत्तेदार सब्जियों, जामुन-बेर जैसे फलों का सेवन करना और रेड मीट, तेल युक्त व फास्ट फूड को नकारना।

अच्छी आदतें : हफ्ते में 150 मिनट का व्यायाम, धूम्रपान न करना, शराब का सेवन न करना या बेहद कम करना।
दिमागी कसरत : किताबें पढ़ना, म्यूजियम देखना, अखबारों में प्रकाशित वर्ग पहेली, सुडोकू आदि सुलझाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed