फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strictness in America: Boston hospital denies heart transplant, patient refused to get Covid-19 vaccine

अमेरिका: वैक्सीन नहीं लगी होने से रोका हृदय प्रत्यारोपण, छिड़ी बहस- जान बचाना जरूरी या टीका लगवाना?

Thu, 27 Jan 2022 09:58 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 27 Jan 2022 09:58 AM IST
सार

हालांकि गंभीर मरीज के टीकाकरण को लेकर अब अमेरिका में बहस छिड़ गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या वैक्सीन लगवाना मरीज की जान बचाने से ज्यादा जरूरी है? अस्पताल ने अपने इस फैसले का बचाव किया है, जबकि मरीज के परिजनों ने इस पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि जब किसी की जान संकट में हो तो पहले उसे बचाया जाना चाहिए, न कि टीके के लिए दबाव डाला जाना चाहिए।

विज्ञापन
Strictness in America: Boston hospital denies heart transplant, patient refused to get Covid-19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिका में कोरोना की नई लहर के बीच भारी सख्ती बरती जा रही है। टीकाकरण में किसी तरह की ढीलपोल को बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। खबर है कि बोस्टन शहर के एक अस्पताल ने एक मरीज का इसलिए हृदय प्रत्यारोपण करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उसने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन


हालांकि गंभीर मरीज के टीकाकरण को लेकर अब अमेरिका में बहस छिड़ गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या वैक्सीन लगवाना मरीज की जान बचाने से ज्यादा जरूरी है? अस्पताल ने अपने इस फैसले का बचाव किया है, जबकि मरीज के परिजनों ने इस पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि जब किसी की जान संकट में हो तो पहले उसे बचाया जाना चाहिए, न कि टीके के लिए दबाव डाला जाना चाहिए। मरीज डीजे फर्ग्यूसन के परिजनों ने कहा है कि ब्रिघम एंड वुमेंस हॉस्पिटल ने उनके 31 वर्षीय पिता की हार्ट सर्जरी करने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने कोविड रोधी टीका नहीं लगवाया है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मरीज के परिवार ने हृदय प्रत्यारोपण के लिए लोगों से वित्तीय मदद की अपील भी की है। परिवार का कहना है कि यह हमारे लिए कठिन समय है। यह मात्र एक राजनीतिक मसला नहीं है, बल्कि लोगों को विकल्प दिया जाना चाहिए। मरीज फर्ग्यूसन की मां टैसी फर्ग्यूसन ने जोर देकर कहा कि उनका बेटा टीकाकरण के खिलाफ नहीं है। उसने पूर्व दूसरे टीके भी लगवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल की एक प्रशिक्षित नर्स का कहना है कि मरीज आर्टियल फिब्रिलेशन की समस्या है। इसमें मरीज की धड़कन अनियमित और अक्सर तेज हो जाती है। नर्स ने कहा कि उसे कोरोना रोधी टीके के दुष्प्रभाव की भी जानकारी है। इस बीच ट्रैसी फर्ग्यूसन का कहना है कि अस्पताल के डॉक्टर को पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टीका लगवाने के बाद मेरे बेटे की तबीयत और ज्यादा बिगड़ तो नहीं जाएगी? 


अस्पताल ने इस बहस में शामिल होने से इनकार कर दिया है, लेकिन उसने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया है कि कोविड -19 वैक्सीन किसी भी जटिल सर्जरी के लिए जरूरी है। अमेरिका में किसी भी अंग के प्रत्यारोपण के लिए जरूरी टीकाकरणों में से यह एक है। इसमें फ्लू और हेपेटाइटिस बी के टीके शामिल हैं। इससे मरीज के जिंदा बचने की संभावनाएं बढ़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed