फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Strengthening inter-parliamentary cooperation would cultivate more inclusive, democratic BRICS partnership":

Russia: ‘सहयोग से लोकतांत्रिक साझेदारी विकसित होगी’, रूस में ब्रिक्स संसदीय फोरम में ओम बिरला ने की शिरकत

Fri, 12 Jul 2024 12:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Jul 2024 12:14 AM IST
सार

रूस में आयोजित 10वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने  भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करने से अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक ब्रिक्स साझेदारी विकसित होगी।

विज्ञापन
"Strengthening inter-parliamentary cooperation would cultivate more inclusive, democratic BRICS partnership":
ब्रिक्स संसदीय फोरम में ओम बिरला - फोटो : pti

विस्तार

रूस में 10वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करने से अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक ब्रिक्स साझेदारी विकसित होगी। ओम बिड़ला वर्तमान में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ने गुरुवार को सत्र को संबोधित किया। सत्र में 'द ब्रिक्स पार्लियामेंट्री डायमेंशन: प्रॉस्पेक्ट्स फॉर स्ट्रेंथनिंग इंटर पार्लियामेंट्री कॉपरेशन' विषय पर चर्चा की गई।  आगे की चुनौतियों का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा, "अंतर-संसदीय सहयोग को मजबूत करने से अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक ब्रिक्स साझेदारी विकसित होगी।" साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता की बात भी दोहराई।  
विज्ञापन


लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर जताया आभार
बिरला ने बताया कि भारत में हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में लगभग 65 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके बाद नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि लोकसभा ने उन्हें लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिक्स में नए सदस्यों का गर्मजोशी से किया स्वागत
ब्रिक्स संसदीय मंच में चार नए सदस्यों, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का बिरला ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही नए सदस्यों को एक साथ लाने के लिए रूस की अध्यक्षता की भी सराहना की।  उन्होंने कहा, "ब्रिक्स, बड़े पैमाने पर विकासशील दुनिया के हितों का प्रतिनिधित्व करता है। यह वैश्विक शासन प्रणाली के व्यापक लोकतंत्रीकरण और वैश्विक स्तर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, डब्ल्यूटीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सुधार की भी कोशिश करेगा।"

इसके अलावा, समावेशी विकास और सतत विकास के लिए ब्रिक्स एजेंडे को आगे बढ़ाने में संसदों और सांसदों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए, बिरला ने कहा कि भारत इस पहल में एक सक्रिय भागीदार है।


अक्तूबर में रूस के कजान शहर में आयोजित होगा ब्रिक्स सम्मेलन
अक्तूबर महीने में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ अहम बातें बताईं। पुतिन ने ब्रिक्स को उभरती वैश्विक व्यवस्था के प्रमुख सिद्धातों में से एक बताया है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें सभी देशों के हितों का ध्यान रखा जाता है। आपको बता दें कि पुतिन ने ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed