फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Strength will increase By the end of the year India will get Russias S400 missile defense system the enemy will be many kilometers away

बढ़ेगी ताकत: साल के अंत तक भारत को मिलेगा रूस का एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, कई किलोमीटर दूर दुश्मन होगा ढेर

Tue, 24 Aug 2021 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Aug 2021 08:27 AM IST
सार

रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के करार से पहले अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी। अमेरिका ने चेताया था कि अगर भारत इस करार को करता है तो उसे अमेरिका की ओर से कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद भारत ने यह करार किया।
 

विज्ञापन
Strength will increase By the end of the year India will get Russias S400 missile defense system the enemy will be many kilometers away
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के जिस एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का दुनिया लोहा मानती है। वह डिफेंस सिस्टम अब भारत को भी मिलने जा रहा है। रूस की कंपनी अल्माज-एंटे का कहना है कि वह इस साल के अंत तक भारत को एस-400 मिसाइल सिस्टम उपलब्ध करा देगी। यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम जमीन से हवा में लंबी दूरी तक निशाना साधने में सक्षम है। 

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सैन्य-तकनीकि फोरम, आर्मी-2021 को संबोधित करते हुए अल्माज-एंटे के कार्यकारी अधिकारी व्याचेस्लाव डिजिरकलन ने कहा कि तय कार्यक्रम व करार के तहत हम साल के अंत तक यह सिस्टम उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को एस-400 मिसाइल सिस्टम के ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग भी मुहैया कराई जा रही है। 
विज्ञापन


ट्रेनिंग में भारत का रहा शानदान प्रदर्शन
व्याचेस्लाव डिजिरकलन ने कहा कि भारत की ओर से भेजा गया भारतीय विशेषज्ञों का पहला ग्रुप ट्रेनिंग लेकर वापस लौट गया है, वहीं दूसरे ग्रुप को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग में कितने भारतीय सैनिक शामिल हैं, इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जितने लोग ट्रेनिंग में शामिल हैं वे एस-400 मिसाइल सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए पर्याप्त हैं। भारत का जो पहला ग्रुप ट्रेनिंग पा चुका है, उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बिलियन डॉलर का हुआ था करार
भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की पांच यूनिट लेने के लिए अक्टूबर-2018 में 5.43 बिलियन डॉलर का करार किया था। इसके तहत 2019 में भारत 80 करोड़ डॉलर की पहली किश्त का भुगतान भी कर चुका है। 


अमेरिका की धमकी के बाद भारत ने किया था सौदा
रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम के करार से पहले अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी। अमेरिका ने चेताया था कि अगर भारत इस करार को करता है तो उसे अमेरिका की ओर से कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद भारत ने यह करार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा था कि भारत की हमेशा से स्वतंत्र विदेश नीति रही है। इसमें किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed