फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Should Be Jailed and Given Community Service at Women Shelter Stormy Daniels on Former Us President

US: 'महिलाओं के आश्रय गृह में काम करें डोनाल्ड ट्रंप', पूर्व राष्ट्रपति को दोषी करार देने पर स्टॉर्मी डैनियल्स

Mon, 03 Jun 2024 08:52 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 03 Jun 2024 08:52 AM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एडल्ट फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे का भुगतान करने के मामले में ट्रंप को 34 मामलों में दोषी पाया गया है। ताजा घटनाक्रम में अदालत के फैसले पर स्टॉर्मी डैनियल्स की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन
Trump Should Be Jailed and Given Community Service at Women Shelter Stormy Daniels on Former Us President
ट्रंप और स्टॉर्मी डैनियल्स (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को अदालत ने व्यापारिक धोखाधड़ी से जुड़े मामले में दोषी माना है। 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर पैसे देने के आरोप मामले में ट्रंप को दोषी करार देने के फैसले का एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डैनियल्स ने स्वागत किया है। उन्होंने फैसले के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन्हें जेल होना चाहिए। डैनियल्स ने एक ब्रिटिश अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें जेल की सजा होनी चाहिए। महिलाओं के लिए बने आश्रय गृह में स्वयंसेवक के रूप में भी काम करना चाहिए।'
विज्ञापन


फैसले की खुशी लेकिन अदालत में होना डरावना अनुभव
डैनियल्स की गवाही ट्रंप के खिलाफ आए फैसले में अहम साबित हुई है। उन्होंने अपनी गवाही में 2006 में हुई एक आकस्मिक यौन मुठभेड़ का ग्राफिक विवरण शामिल किया था। अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, 'अदालत में होना बहुत डराने वाला था, क्योंकि जूरी सदस्य आपकी ओर देख रहे थे। हालांकि, इस बात की खुशी है कि फैसला सुनाया जा चुका है। यह साबित हो चुका है कि वह पूरे समय सच बोल रही थीं इस बात पर भी मुहर लगी है। मेरे लिए यह अभी खत्म नहीं हुआ है। यह मेरे लिए कभी खत्म नहीं होने वाला है। ट्रंप दोषी करार दिए गए हैं, लेकिन मुझे अभी भी मुकदमे और संघर्ष की विरासत के साथ जीना होगा।
विज्ञापन


2016 का है मामला; पूर्व राष्ट्रपति व्यापारिक धोखाधड़ी के 34 मामलों में दोषी
बता दें कि न्यूयॉर्क के 12 लोगों की एक जूरी ने गुरुवार को ट्रंप को 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर डैनियल्स को पैसे के भुगतान करने के मामले में दोषी पाया। ट्रंप पर पैसे का भुगतान को छुपाने के प्रयास और व्यापारिक धोखाधड़ी के 34 मामलों में दोषी पाया। इस ऐतिहासिक फैसले के कुछ दिनों बाद ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें इस फैसले के बाद जेल जाने या घर में नजरबंद होने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सजा जनता के लिए एक 'ब्रेकिंग प्वाइंट' होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed