फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stop Pakistan from treating PoK citizens like animals: Chairman of the National Equality Party JKGBL sajjad raja says at UNHRC

पाकिस्तान को पीओके के नागरिकों के साथ जानवरों की तरह सलूक करने से रोकें: UNHRC में कार्यकर्ता के फूट पड़े आंसू

Fri, 25 Sep 2020 11:46 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Stop Pakistan from treating PoK citizens like animals: Chairman of the National Equality Party JKGBL sajjad raja says at UNHRC
Sajjad Raja Chairman of the National Equality Party JKGBL - फोटो : ANI
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लोगों पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाते हुए, कार्यकर्ता सज्जाद राजा की आंखें भर आईं। नम आखों से उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) (यूएनएचआरसी) से अपील की कि वे पाकिस्तान को उनके साथ जानवरों की तरह व्यवहार करने से रोकें। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रोफेसर सज्जाद राजा ने स्थानीय समयानुसार गुरुवार को जिनेवा में यूएनएचआरसी के 45वें सत्र के दौरान कहा कि पीओके चुनाव अधिनियम 2020 ने पीओके क्षेत्र के नागरिकों के सभी संवैधानिक, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को छीन लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राष्ट्रीय समानता पार्टी JKGBL के अध्यक्ष राजा ने कहा, "हम पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग परिषद से गुहार लगाते हैं कि पाकिस्तान को हमारे साथ जानवरों जैसा व्यवहार करने से रोकें। पीओके चुनाव अधिनियम 2020 ने हमारे सभी संवैधानिक, नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को छीन लिए हैं। पाकिस्तान के कब्जे के विरोध में हमारी गतिविधियों को राज्य विरोधी घोषित किया गया है जो कि संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का खुला उल्लंघन है।" 



उन्होंने आगे कहा, "हमें सिर्फ अपने अधिकार का बचाव करने के लिए अपने ही घर में देशद्रोही की तरह बर्ताव किया जा रहा है। इस अधिनियम के जरिए हमारी राजनीतिक गतिविधियों को अवैध घोषित करके, पाकिस्तान सेना को हमारे लोगों की चुन-चुन कर हत्या करने और उन्हें गायब करने की खुली छूट देता है।"

राजा ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर में सीमा के दोनों तरह के युवाओं का "ब्रेनवॉश" कर रहा है, और इस तरह, "भारत के साथ छद्म युद्ध में उन्हें चारे की तरह इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान पीओके से आतंकी कैंप चलाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed