{"_id":"6aab1aa32264b8ad3f07ed07","slug":"china-robot-factory-robots-building-humanoid-robots-ubtech-10000-production-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक: रोबोट ही बना रहे रोबोट, हर 10 मिनट में एक हो रहा तैयार; चीन में दुनिया की पहली फैक्ट्री होने का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तकनीक: रोबोट ही बना रहे रोबोट, हर 10 मिनट में एक हो रहा तैयार; चीन में दुनिया की पहली फैक्ट्री होने का दावा
Thu, 17 Sep 2026 04:09 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Thu, 17 Sep 2026 04:09 AM IST
सार
चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट के बड़े पैमाने पर उत्पादन की दिशा में नई पहल शुरू हुई है। लियूझोउ में स्थापित यूबीटेक रोबोटिक्स की नई इकाई सालाना 10 हजार रोबोट बनाने में सक्षम बताई जा रही है। उत्पादन प्रक्रिया में कई काम मशीनों और रोबोटों के जरिए किए जाते हैं।
विज्ञापन
रोबोट ही बना रहे दूसरे रोबोट
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के कारण नौकरियां कम होने के मुद्दे पर जारी विमर्श के बीच चीन से प्रौद्योगिक विकास की नई तस्वीर आई है। यहां रोबोट ही दूसरे रोबोट के निर्माण में मदद कर रहे हैं। यूबीटेक रोबोटिक्स ने यहां एक नई ह्यूमनॉइड रोबोट फैक्ट्री खोली है। इसकी उत्पादन क्षमता 10 हजार प्रति वर्ष है। दावा है कि इतनी बड़ी उत्पादन क्षमता वाली यह दुनिया की पहली फैक्ट्री है।
गुआंग्शी जुआंग स्वायत्त क्षेत्र के लियूझोउ में स्थित यह फैक्ट्री विनिर्माण प्रक्रिया के कुछ हिस्सों को संभालने के लिए रोबोट का इस्तेमाल करती है। यह हर 10 मिनट में एक इंडस्ट्रियल ह्यूमनॉइड रोबोट बना सकती है। 14,000 वर्ग मीटर में फैली यह फैक्ट्री 13.8 मीटर ऊंची है और मुख्य रूप से यूबीटेक की वाकर एस और क्रूजर सीरीज के औद्योगिक ह्यूमनॉइड रोबोट बनाती है। इसे यूबीटेक और सीमेंस डिजिटल इंडस्ट्रीज सॉफ्टवेयर ने मिलकर बनाया है।
हर रोबोट का अलग नंबर, अलग काम
फैक्ट्री को एक डिजिटल प्रणाली संचालित करती है जिसे यूबीटेक अपना स्मार्ट ब्रेन कहती है। कंपनी के अनुसार, यह प्रणाली फैक्ट्री के संचालन में मदद करती है... क्या बनाया जाना है, इसका निर्णय लेने से लेकर पुर्जों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने और तैयार रोबोटों की गुणवत्ता जांचने तक। प्रत्येक रोबोट को अपना अलग सीरियल नंबर भी दिया जाता है।
विज्ञापन
क्या काम करते हैं रोबोट?
यूबीटेक के अनुसार, उसके क्रूजर वाई 1 व क्रूजर एस2 रोबोट सामग्री उतारने, उन्हें व्यवस्थित ढंग से रखने, लोड करने और उत्पादन क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने जैसे काम करते हैं।
इंसानी निगरानी न के बराबर
कंपनी का कहना है कि एक ही उत्पादन लाइन पर रोबोट के अलग-अलग मॉडल बनाए जा सकते हैं। पूरी तरह अलग-अलग असेंबली सिस्टम की जरूरत नहीं पड़ती। स्मार्ट और अन्य प्रकार की मशीनें आपस में मिलकर काम करती हैं और इस प्रक्रिया में इंसानों की निगरानी बहुत कम या लगभग न के बराबर होती है।
चार घंटे का परीक्षण
फैक्ट्री से किसी ह्यूमनॉइड रोबोट के बाहर निकलने से पहले उसकी विस्तृत जांच की जाती है। इसमें करीब चार घंटे का समय लगता है। इसके बाद उसकी 360 डिग्री विजुअल इंस्पेक्शन की जाती है। इसमें हर कोण से रोबोट की बाहरी स्थिति और बनावट की जांच की जाती है।
तेजी से बढ़ रहा उत्पादन
चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एनबीएस ) के अनुसार, देश में जुलाई में 98,677 औद्योगिक रोबोट बनाए गए जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 30.2 प्रतिशत अधिक है। इस साल के पहले सात महीनों में औद्योगिक रोबोटों का उत्पादन 6,35,056 इकाइयों तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 28.5 प्रतिशत की वृद्धि है।