फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stop detaining and imprisoning journalists for doing their jobs UN chief Guterres on World Press Freedom Day

World Press Freedom Day 2023: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बोले- पत्रकारों को हिरासत में लेना और कैद करना बंद करें

Wed, 03 May 2023 01:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 03 May 2023 01:59 AM IST
सार

यूनेस्को द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में गुटेरेस ने कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया को एक स्वर से बोलना चाहिए। पत्रकारों को उनके काम करने के लिए हिरासत में लेना और कैद करना बंद करें।

विज्ञापन
Stop detaining and imprisoning journalists for doing their jobs UN chief Guterres on World Press Freedom Day
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एक स्वर से बोलने का आग्रह किया और अपना काम करने के लिए पत्रकारों की नजरबंदी और कारावास को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के हर कोने में प्रेस पर हमले हो रहे हैं।
विज्ञापन


गुटेरेस ने रेखांकित किया कि हमारी सारी स्वतंत्रता प्रेस की स्वतंत्रता पर निर्भर करती है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2023 से पहले अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र और न्याय की नींव है। बता दें कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है।
विज्ञापन


झूठ और दुष्प्रचार बंद करें
यूनेस्को द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा हॉल में गुटेरेस ने कहा कि विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया को एक स्वर से बोलना चाहिए। पत्रकारों को उनके काम करने के लिए हिरासत में लेना और कैद करना बंद करें। झूठ और दुष्प्रचार बंद करें। सच और सच बोलने वालों को निशाना बनाना बंद करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के हर कोने में प्रेस पर हमला 
गुटेरेस ने चिंता व्यक्त की कि दुनिया के हर कोने में प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा, विघटन और अभद्र भाषा से सत्य को खतरा है। तथ्य और कल्पना के बीच विज्ञान एवं साजिश के बीच की रेखाओं को धुंधला करने की कोशिश की जा रही है। 


पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को बनाया गया निशाना 
उन्होंने कहा कि 2022 में कम से कम 67 मीडियाकर्मी मारे गए, पिछले वर्षों की तुलना में 50 प्रतिशत की पत्रकारों और मीडियाकर्मियों पर हमलों में वृद्धि हुई। इसके अलावा तीन-चौथाई महिला पत्रकारों ने ऑनलाइन हिंसा का अनुभव किया है। उन्हें नियमित रूप से परेशान किया जाता है, डराया जाता है और हिरासत में लिया जाता है। यहां तक की जेल में डाल दिया जाता है। यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने कहा कि दुनिया भर में सैकड़ों पत्रकारों पर हमला किया गया और उन्हें जेल में डाल दिया गया सिर्फ इसलिए कि वे अपना काम कर रहे हैं। यह अस्वीकार्य है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed