फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   States granted lockdown in usa, people says, It seems as get out of jail

अमेरिका: राज्यों ने दी लॉकडाउन में छूट, लोग बोले- ऐसा लग रहा है मानो जेल से निकले हों

Sun, 03 May 2020 12:42 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
States granted lockdown in usa, people says, It seems as  get out of jail
अमेरिका का झंडा - फोटो : Social media

अमेरिका के कई राज्यों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को खोलने और नुकसान से उबारने की दिशा में शुक्रवार को कदम बढ़ाते हुए रेस्टोरेंट, स्टोर या अन्य कारोबारी संस्थान फिर से खोल दिए। ये राज्य अपनी-अपनी गति और विशेष अंदाज में काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोरोना वायरस वापस न आए। राहतें मिलने के बाद कई स्थानीय निवासियों ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे जेल से निकले हों।

विज्ञापन


इन राहतों के सहत लुसियाना में लोगों को रेस्टोरेंट में भोजन करने की अनुमति दे दी गई है लेकिन उन्हें बाहर 10-10 फुट की दूरी पर मौजूद टेबलों पर बैठना होगा। उन्हें वेटर की सुविधा प्राप्त नहीं होगी। वहीं, माइने में निवासी अपनी कार में बैठे- बैठे चर्च की प्रार्थनाओं में शामिल हो सकते हैं। नेब्रास्का में एक मॉल प्लेक्सी कांच के बने अवरोधकों और हैंड सैनेटाइजिंग स्टेशनों के साथ फिर से खुला है लेकिन खरीदारों की तादाद कम रहेगी।
विज्ञापन


व्योमिंग में सैलून, जिम और पालनाघरों को फिर से खोलने की इजाजत दी गई है। माइने में, गोल्फ कोर्स, हेयरड्रेसर और दंतचिकित्सकों के क्लिनिक खुल गए हैं। दक्षिण कैरोलीना में बीच के पास स्थित होटल और राज्य के उद्यानों को खोल दिया गया है। कोलोराडो के ज्यादातर हिस्सों में लोग अपने बाल कटवा सकते हैं और स्टोर पर खरीदारी कर सकते हैं जबकि डेनवर और आस-पास के रज्यों में घरों में रहने के आदेश बरकरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed