फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'State of Union' speech on several major issues will take a stand Trump

‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन: कई बड़े मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प

Sat, 02 Feb 2019 11:37 AM IST
संदीप भट्ट भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 02 Feb 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
'State of Union' speech on several major issues will take a stand Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन आशावादी दृष्टिकोण और सकारात्मक रूप से आगे बढ़ने पर केन्द्रित होगा। ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रम्प "अमेरिकी गौरव के प्रेरणादायक दृष्टिकोण पर बात करेंगे।’’ ट्रम्प अगले मंगलवार को यह संबोधन देंगे।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति विपक्षी डेमोक्रेट्स के साथ जारी विवाद और 2016 राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘आशावादी और एकीकृत लेकिन मुझे लगता है कि इसे दूरदर्शी भी कहा जा सकता है।’’
विज्ञापन


विपक्षी डेमोक्रेट के अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण की ट्रम्प की योजना के लिए कोष देने से इनकार करने के मद्देनजर जारी गतिरोध के दौरान हो रहे इस संबोधन के पहले से कई अधिक राजनीति रूप से प्रेरित होने की संभावना है। इस विवाद के कारण यह संबोधन पहले स्थगित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि भाषण से जुड़ी कोई भी विशिष्ट जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति अपना रुख नरम रखेंगे।

 

पत्रकारों को दिए उद्धरण के अनुसार ट्रम्प कहेंगे, ‘‘एकसाथ हम दशकों के राजनीतिक गतिरोध को तोड़ सकते हैं, हम पुराने विभाजन को पाट सकते हैं, पुराने घावों को भर सकते हैं, नए गठबंधन बना सकते हैं, नए समाधान खोज सकते हैं और अमेरिका के भविष्य के असाधारण वादों को पूरा कर सकते हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed