फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Explosion Apartment Building Blast in Harbin City Possibility of Casualties Report World News in Hindi

China Explosion: चीन के हार्बिन शहर में एक अपार्टमेंट में विस्फोट; पूरी इमारत हिली, लोगों में दहशत

Thu, 23 May 2024 09:06 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 May 2024 09:06 AM IST
सार

धमाका इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आसपास रहने वाले लोग इस भीषण विस्फोट से चौंक गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। माना जा रहा है कि यह विस्फोट गैस लीक की वजह से हुआ। विस्फोट की तीव्रता से पूरी इमारत हिल गई। इसका असर आसपास की इमारतों पर भी पड़ा।

विज्ञापन
China Explosion Apartment Building Blast in Harbin City Possibility of Casualties Report World News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के हार्बिन शहर में एक इमारत में विस्फोट की खबर आ रही है। हताहतों की संख्या के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी हार्बिन के बीचों-बीच एक पांच मंजिला अपार्टमेंट में गुरुवार सुबह एक विस्फोट हुआ। चीनी मीडिया के मुताबिक, फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन धमाके की गंभीरता को देखते हुए कइ हताहत हो सकते हैं। बताया गया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे (2300 जीएमटी) के बाद हार्बिन शहर के जियांगशुन और गोंगबिन सड़कों के जंक्शन पर स्थित एक इमारत में हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धमाका इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में हुआ। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आसपास रहने वाले लोग इस भीषण विस्फोट से चौंक गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। माना जा रहा है कि यह विस्फोट गैस लीक की वजह से हुआ। विस्फोट की तीव्रता से पूरी इमारत हिल गई। इसका असर आसपास की इमारतों पर भी पड़ा।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, एम्बुलेंस सेवाओं, सार्वजनिक सुरक्षा कर्मियों और अग्निशामकों सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत बचाव अभियान चलाया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद है। लोगों को अपार्टमेंट से बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed